Saturday, July 25, 2026

अभी जेल में ही रहेंगे अनंत सिंह, आज जमानत पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने क्या हुआ? – ANANT SINGH

Share

पटना: मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह 24 जनवरी से पटना की बेऊर जेल में बंद हैं. मोकामा गोलीकांड में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद उन्होंने सरेंडर किया था. आज पटना एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मामले में सुनवाई हुई है. अनंत सिंह ने अपनी जमानत के लिए अदालत से अपील की थी.

अनंत सिंह की बेल पर सुनवाई: पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह की जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पंचमहला थाने में दर्ज केस संख्या 4/25 को लेकर पुलिस से केस डायरी मांगी है. सिविल कोर्ट के अधिवक्ता दिनकर दुबे ने बताया कि बेल की अगली सुनवाई केस डायरी आने के बाद की जाएगी.

24 जनवरी को किया था सरेंडर: मोकामा गोलीकांड में केस दर्ज होने के बाद अनंत सिंह ने 24 जनवरी को बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था. जिसके बाद उनको बेऊर जेल भेज दिया गया था. तब से वह जेल में ही हैं.

22 जनवरी को हुआ था गैंगवार: 22 जनवरी को मोकामा के नौरंगा जलालपुर गांव में अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच गैंगवार हुआ था. 60-70 राउंड गोली चली थी. जिसके बाद दोनों तरफ से प्राथमिकी दर्ज हुई थी. अनंत सिंह के अलावे उनके एक समर्थक भी इस मामले में जेल में बंद है. वहीं सोनू-मोनू गैंग का सरगना सोनू सिंह भी पुलिस गिरफ्त में है. हालांकि मोनू सिंह अभी भी फरार चल रहा है.

Read more

Local News