Friday, April 17, 2026

अब क्रोम में AI Mode का इस्तेमाल करते हुए कोई भी लिंक खोलने पर वेबसाइट साइड में खुलेगी और आपको टैब स्विच नहीं करना पड़ेगा.

Share

 गूगल क्रोम इस्तेमाल करने वालों करोड़ों लोगों के लिए एक नया फीचर आ रहा है, जो लोगों के लिए ब्राउजिंग को आसान बना देगा और उसका एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदल जाएगा. अगर आप भी उन 3 अरब से ज्यादा यूज़र्स में से एक हैं, जिन्होंने हाल ही में टैब स्ट्रिप पर “Ask Gemini” का ऑप्शन देखा है, तो अब और आगे की तैयारी हो गई है. गूगल अब क्रोम में एआई मोड को और पावरफुल बना रहा है. इसका मकसद है कि रिसर्च करते समय बार-बार टैब स्विच करने की जरूरत को खत्म किया जाए.

पहले जब एआई मोड में कोई लिंक क्लिक करते थे तो नया पेज अलग टैब में खुल जाता था और वापस एआई चैट पर आने के लिए टैब बदलना पड़ता था. अब गूगल ने इसे बदल दिया है. अब लिंक क्लिक करने पर वेबपेज साइड-बाय-साइड विंडो में खुल जाएगा. इसका मतलब है कि एक तरफ एआई मोड रहेगा और दूसरी तरफ वो वेबसाइट, दोनों एक साथ दिखाई देंगे.

उदाहरण के तौर पर अगर आप छोटे अपार्टमेंट के लिए कॉफी मेकर खरीद रहे हैं, जो लट्टे भी बना सके, तो एआई मोड में अपनी जरूर बताएं. वो कई ऑप्शन देगा, फिर किसी मॉडल की साइट खोलकर पूछ सकते हैं कि इसे साफ करना कितना आसान है. एआई पूरे पेज और वेब से कॉन्सेप्ट पता करके बेहतर जवाब देगा. यूज़र्स को ये फीचर काफी पसंद आ रहा है, क्योंकि अब लंबे आर्टिकल्स या वीडियो देखते हुए भी एआई की मदद आसानी से मिल जाती है और फोकस बरकरार रहता है.

क्रोम का दूसरा नया फीचर

क्रोम में आने वाली दूसरे बड़े फीचर का नाम सर्च इन रिसेंट टैब्स है. अब आप एआई मोड या न्यू टैब के सर्च बॉक्स में प्लस मेन्यू से अपने हाल के खुले टैब्स को शामिल कर सकते हैं. इससे एआई को जवाब और संदर्भ मिलता है. उदाहरण के लिए अगर आप हाइकिंग ट्रेल्स पर रिसर्च कर रहे हैं तो उन टैब्स को जोड़कर पूछ सकते हैं कि किसी दूसरे शहर में बच्चों के साथ जाने लायक ट्रेल्स कौन-सी हैं.

इसके अलावा Canvas और इमेज क्रिएशन जैसे टूल्स भी अब प्लस मेन्यू से आसानी से एक्सेस हो जाएंगे. डेस्कटॉप और मोबाइल दोनों पर ये फीचर्स उपलब्ध होंगे. गूगल ने क्रोम में आए इस नए अपडेट को अमेरिका में शुरू कर दिया है और जल्द ही इसे दूसरे देशों में भी लागू कर दिया जाएगा. इन सभी फीचर्स को देखकर ऐसा लगता है कि गूगल अब क्रोम को सिर्फ ब्राउज़िंग ही नहीं, बल्कि उससे काफी आगे लेकर जा रहा है और यूज़र्स के लिए एक स्मार्ट असिस्टेंट बना रहा है.

Read more

Local News