Saturday, June 6, 2026

अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने चोटिल विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है.

Share

 भारतीय क्रिकेट बोर्ड ‘BCCI’ ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चोटिल विराट कोहली के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है. उनकी जगह टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल किया है.

आईपीएल 2026 के फाइनल मैच में कोहली गुजरात टाइटंस के खिलाफ नाबाद 75 रनों की पारी खलते समय चोटिल हो गए थे, जिससे उनके मांसपेशियो में खीचाव बढ़ गई, जिससे वे अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज से बाहर हो गए.

चीफ सिलेक्टर ने क्या कहा?
चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि कोहली के जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले वनडे मैचों के लिए फिट होने की उम्मीद है. शनिवार को BCCI मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘IPL फाइनल में चोट लगने के बाद से एक हफ्ते से भी कम समय हुआ है और अभी उनके फिट होने की समय सीमा भी पता नहीं है, ऐसा लगता है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैचों के लिए फिट हो सकते हैं, लेकिन ये भी कंफर्म नहीं है, अभी हमें फिजियो से कोई समय-सीमा नहीं मिली है.’

जायसवाल का वनडे करियर
जायसवाल ने आखिरी बार 6 दिसंबर, 2025 को विशाखापट्टनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच खेला था, जहां उन्होंने 121 गेंदों पर नाबाद 116 रन बनाए थे. यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 50-ओवर के फॉर्मेट में उनका पहला शतक था. उसके बाद से उनको टीम से ड्रॉप कर दिया गया था, क्योंकि ओपनिंग स्लॉट के लिए रोहित और गिल फिक्स हैं. जायसवाल ने अबतक केवल 4 वनडे मैच ही खेले हैं. जिसमें उन्होंने 57 की औसत से 171 रन बनाए हैं.

IND vs AFG वनडे सीरीज का शेड्यूल
तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच 13 जून को धर्मशाला में खेलने के बाद, भारत और अफगानिस्तान क्रमशः 17 और 20 जून को लखनऊ और चेन्नई में दो और वनडे मैच खेलेंगे. इसके बाद, चयनकर्ता बाद में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा करेंगे.

Read more

Local News