Monday, March 9, 2026

अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे का पोस्टके प्रतियोगी और यूट्यूबर अनुराग डोभाल के मैनेजर ने उनके हेल्थ को लेकर अपडेट साझा किया है.

Share

यूट्यूबर-बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल उर्फ ​​यूके07 राइडर अभी अस्पताल में भर्ती हैं. बीते शनिवार को इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान कार एक्सीडेंट के बाद उन्होंने सुसाइड की कोशिश की. खबर है कि डोभाल इंस्टाग्राम पर लाइव रहते हुए गाजियाबाद के मसूरी में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर 150 किलोमीटर प्रति रफ्तार से भी ज्यादा तेज गाड़ी चला रहे थे. अस घटना के बाद उनके मैनेजर रोहित पांडे ने एक हेल्थ अपडेट शेयर किया, जिसमें बताया गया कि उनके करीबी दोस्त, जिनमें यूट्यूबर की प्रेग्नेंट पत्नी रितिका डोभाल भी शामिल हैं, भी उनके साथ हॉस्पिटल में हैं.

अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने 9 मार्च को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उनका हेल्थ अपडेट साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘अनुराग भाई को ओटी में ले जाने से पहले उनसे बात हुई थी. वह फ्रैक्चर के इलाज के लिए ओटी में हैं.’

Anurag Dobhal

फैंस से रिक्वेस्ट करते हुए मैनेजर ने आगे लिखा है, ‘जैसा कि मैंने पहले भी कहा था, प्लीज कोई गेस न करें और ना ही अफवाहों पर यकीन करें. रितिका भाभी के साथ-साथ सभी करीबी दोस्त और लोग भी यहां हैं. जो लोग फेक वीडियो बना रहे हैं कि यहां कोई नहीं है वगैरह, मेरी आप लोगों से भी रिक्वेस्ट है कि अफवाहें और नफरत न फैलाएं.

Anurag Dobhal manager

आगे सफाई देते हुए मैनेजर ने लिखा है, ‘और जो फेक वीडियो बना रहे हैं, उन्हें लात खायी थी ना उस दिन वीडियो बनाने के चक्कर में. गलत न्यूज मत फैलाओ कुछ व्यूज के लिए और फैंस से मेरी रिक्वेस्ट है कि किसी को टारगेट न करें या नफरत न करें. हमारी प्रायोरिटी उनकी हेल्थ और रिकवरी है और कुछ नहीं. अनुराग डोभाल का मैनेजर होने के नाते मैं ही न्यूज और अपडेट्स देने के लिए ऑथराइज्ड अकेला आदमी हूं, इसलिए इस समय भी व्यूज के लिए तरस रहे कुछ इन्फ्लुएंसर/क्रिएटर्स पर विश्वास न करें.’

अपने अगले और आखिरी पोस्ट में लिखा है, साथ ही, उनके सभी दोस्तों ने, जिसमें सेलिब्रिटी दोस्त भी शामिल हैं, हमसे संपर्क किया है, इसलिए प्लीज किसी से नफरत न करें. सिर्फ इसलिए कि कुछ लोग इसे सोशल मीडिया पर नहीं डाल रहे हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि वे हमसे नहीं जुड़े हैं. हम सपोर्ट के लिए सभी का शुक्रिया अदा करते हैं.’

Rohit panday

अनुराग सुसाइड केस

अनुराग ने सुसाइड की कोशिश तब की जब कुछ दिन पहले ही उसने दो घंटे का एक परेशान करने वाला यूट्यूब वीडियो शेयर किया था, जिसमें उसने आरोप लगाया था कि दूसरी जाति की रितिका से शादी के बाद उसके माता-पिता उसे टॉर्चर और परेशान कर रहे थे. वीडियो में, अनुराग डोभाल ने कहा कि वह डिप्रेस्ड था और सुसाइड करने के बारे में सोच रहा था. उन्होंने अपनी मौत की वजह बताते हुए आगे कहा कि उसकी मौत के लिए उसका परिवार जिम्मेदार होगा.

इस बीच, कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया है कि अनुराग डोभाल के पिता ने एक ऑफिशियल बयान जारी कर उन्हें सबके सामने नकार दिया है.

Read more

Local News