Sunday, April 12, 2026

अनुज कनौजिया एनकाउंटर के बाद चर्चा में ‘भूमिहार मेंशन’, कहां है यह जगह?

Share

 उत्तर प्रदेश के शार्प शूटर के एनकाउंटर के बाद झारखंड का भूमिहार मेंशन चर्चा में है. कहां है यह भूमिहार मेंशन और कौन है इसका मालिक?

 उत्तर प्रदेश के माफिया मुख्तार अंसारी गिरोह के शूटर अनुज कनौजिया के एनकाउंटर के बाद ‘भूमिहार मेंशन’ काफी चर्चा में है. सोशल मीडिया पर लोग भूमिहार मेंशन के मालिक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं. किसी ने लिखा है कि एनकाउंटर मन में बहुत से सवाल खड़े करता है. यही यूजर आगे लिखता है कि अगर इस लड़के का एनकाउंटर किया जा सकता है, तो बाकी का क्यों नहीं? बाकी माफिया को क्यों शरण दी जा रही है? एक यूजर लिखता है कि अनुज को सुधरने का मौका दिया जा सकता था. वह मजबूरी में गैंगस्टर बना था, शौक से नहीं. एक यूजर लिखता है, ‘भूमिहार समझ गया होगा.’

अनुज कनौजिया एनकाउंटर का भूमिहार मेंशन कनेक्शन

आईए, आपको बताते हैं कि भूमिहार मेंशन का अनुज कनौजिया के एनकाउंटर से क्या कनेक्शन है. दरअसल, यह वही जगह है, जहां अनुज कनौजिया का एनकाउंटर हुआ. यह जगह पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर से सटा इलाका है. गोविंदपुर में विकसित इस टाउनशिप का नाम अमलतास सिटी है. इसी अमलतास सिटी में मौजूद है भूमिहार मेंशन. भूमिहार मेंशन में अनुज कनौजिया ने अपना ठिकाना बना रखा था.

Bhumihar Mansion Govindpur Jamshedpur News

जमशेदपुर के मुखबिर ने यूपी पुलिस को दी अनुज कनौजिया की जानकारी

लंबे समय से फरार उत्तर प्रदेश के इस शार्प शूटर के बारे में जमशेदपुर के एक मुखबिर ने सूचना दी कि वह अमतलास सिटी के भूमिहार मेंशन में छिपा है. इसके बाद उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया और भूमिहार मेंशन को घेरकर अनुज कनौजिया को सरेंडर करने के लिए कहा. अनुज ने सरेंडर करने की बजाय ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. बम से भी पुलिस बल पर हमला किया. यूपी एसटीएफ की जवाबी कार्रवाई में अनुज कनौजिया मारा गया.

जमीन कारोबारी चिंटू सिंह उर्फ शशि शेखर है भूमिहार मेंशन का मालिक

एनकाउंटर में अनुज कनौजिया के मारे जाने के बाद भूमिहार मेंशन चर्चा में है. भूमिहार मेंशन के असली मालिक के बारे में आधिकारिक रूप से कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आयी है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसका मालिक चिंटू सिंह उर्फ शशि शेखर है. चिंटू सिंह जमीन कारोबारी है. बहरहाल, इस मामले में पुलिस ने राहुल सिंह राजपूत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. भूमिहार मेंशन को पुलिस ने सील कर दिया है.

Table of contents [hide]

Read more

Local News