Join our community of SUBSCRIBERS and be part of the conversation.
To subscribe, simply enter your email address on our website or click the subscribe button below. Don't worry, we respect your privacy and won't spam your inbox. Your information is safe with us.
हजारीबाग न्यूज़, चरही थाना के घाटों रोड में शनिवार देर रात हुई एक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक राजकुमार गंजू की दबाने से मौत हो गई। घटना के बाबत बताया जाता है, कि घाटों मार्ग राजकुमार गंजू का कजरी निवासी ट्रैक्टर चला कर वह पिपरा तरफ जा रहा था इसी दौरान ट्रैक्टर और नियंत्रित हो गया और खेत में उतरकर पलट गया. राजकुमार इस दौरान ट्रैक्टर के डाला के अंदर आ गया और मौके पर ही दब जाने से उसकी मौत हो गई..
व्यक्ति की दब जाने की सूचना………
वाहन पलटने और एक व्यक्ति की दब जाने की सूचना पर पहुंची चरही थाना की पुलिस ने मृतक की पहचान करा कर पोस्टमार्टम हेतु हजारीबाग भेज दी। दूरघटना की खबर फैलते ही कजरी गांव में मातम छा गया। परिवार में कोहराम मच गया और लोग बिलखने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि मुसीबत बड़ी है। और राजकुमार गंजू के ऊपर परिवार का बोझ था। उसकी उसकी पत्नी भी काफी बीमार रहती है। उसकी 3 साल की बेटी मानसी कुमारी अपनी पिता की खबर सुनकर काफी विचलित हो गई। मृतक के पिता मधु गंजू भी काफी वृद्ध है। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया जिसका अंतिम संस्कार रविवार को कर दिया गया…..