इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अब तक तीन टीमों ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद पहले तीन स्थान पर काबिज हैं. अब सिर्फ चौथे स्थान के लिए 5 टीमों के बीच लड़ाई जारी है. जिसमें राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के नाम शामिल है.
एक सीट के लिए पांच टीमें मैदान में
इन पांच टीमों में से कोई भी टीम चौथे नंबर पर पहुंच सकती है. लेकिन इन सभी में राजस्थान रॉयल्स के क्वालीफिकेशन के समीकरण सबसे आसान और उनके खुद के हाथ में है. जबकि बाकी टीमों के प्लेऑफ में पहुंचने का गणित दूसरी टीमों नतीजों पर निर्भर है. चूंकि राजस्थान के 13 मैच में 14 पॉइंट्स हैं और अगर वो अपना आखिरी मैच जीत जाती है तो वो सीधे 16 पॉइंट्स के साथ IPL 2026 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन जाएगी.
उसके बाद पंजाब और कोलकाता के पास भी बराबर का चांस है क्योंकि दोनों टीमों के पार 15-15 पॉइंट्स तक पहुंचने का मौका है. जिसके बाद उनका मामला नेट रन रेट के आधार पर तय होगा कि कौन सी टीम आगे जाने वाली है और कौन सी टीम प्लेऑफ से बाहर होगी.
इससे भी दिलचस्प बात ये है कि अंक तालिका में 13 मैच में 12 पॉइंट्स लेकर सातवें स्थान पर रहने वाली CSK टीम के भी प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना है. लेकिन इसके लिए CSK को आज (21 मई) अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ साथ पंजाब, राजस्थान और केकेआर के लिए उनके आखिरी मैच में हारने की दुआ करनी होगी. तो आइए समझते हैं CSK के क्वालिफिकेशन का पूरा समीकरण
CSK के क्वालिफिकेशन का समीकरण
अगर CSK गुजरात को कम से कम 20 रनों के ज्यादा अंतर से हरा देती है तो फिर उसके कुल अंक 14 हो जाएंगे और उसका नेट रन रेट भी बेहतर हो जाएगा. जिससे उसके प्लेऑफ में पहुंचने आसान हो जाएगा. इस जीत के साथ साथ PBKS को LSG से RR को MI से और KKR को DC से अपना आखिरी मैच हारना होगा.
अगर ये तीनों टीमें अपना आखिरी मैच हा गई तो फिर पंजाब और केकेआर का ज्यादा से ज्यादा पाइंट्स 13 रहेगा. जबकि राजस्थान और दिल्ली का ज्यादा से ज्यादा अंक 14 रहेगा और CSK का भी अपना आखिरी मैच जीतकर 14 अंक हो जाएगा. जिसके बाद राजस्थान, दिल्ली और चेन्नई के बीच नेट रन रेट के आधार पर प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला होगा.


