दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Yamaha Motorcycle India अपनी नई एंट्री-लेवल स्पोर्ट्स बाइक, नई Yamaha YZF-R2 को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. Yamaha R2 असल में एक 200cc, फुल-फेयर्ड स्पोर्ट्स बाइक होने वाली है.
- कंपनी का मानन है कि यह मोटरसाइकिल उसकी मौजूदा Yamaha R15 जितनी ही सफल होने वाली है, जिसे पहली बार साल 2008 में लॉन्च किया गया था. इसकी लॉन्च को लेकर Yamaha ने ‘Block your Date’ का एक इनविटेशन जारी किया है, जिससे पता चलता है कि Yamaha R2 को 27 अगस्त, 2026 को चेन्नई में लॉन्च किया जाएगा.
- भारतीय बाजार में Yamaha R15 एक बहुत ही लोकप्रिय मोटरसाइकिल है, और इसे आज भी शुरुआती राइडर्स के लिए सबसे अच्छी स्पोर्ट्स बाइक्स के तौर पर जाना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें हाई-रेविंग इंजन और शानदार डायनामिक्स दिए जाते हैं.
- Yamaha R2 का इंजन
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Yamaha R15 में 155 cc का लिक्विड-कूल्ड, फोर-वॉल्व इंजन इस्तेमाल किया जाता है, जो 10,000 rpm पर 18.1 bhp की पावर और 7,500 rpm पर 14.2 Nm का अधिकतम टॉर्क प्रदान करता है. - Yamaha R2 का 200cc इंजन Yamaha R15 के इंजन का ही ‘बोर्ड-आउट’ वर्जन हो सकता है, जो बेहतर परफॉर्मेंस देगा, और इसके साथ ही फ्यूल एफिशिएंसी और रिफाइनमेंट भी बनाए रखेगा. हालांकि ज़्यादा जानकारी के लिए हमें 27 अगस्त, 2026 का इंतजार करना होगा, जब Yamaha R2 के पूरे स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के साथ बाजार में उतारा जाएगा.
वहीं दूसरी ओर, Yamaha के 155 cc वाले मॉडल्स, जैसे कि R15, MT-15 और XSR155, की बिक्री जारी रहने की उम्मीद है. असल में, नई Yamaha R2 को R15 से ऊपर रखा जाएगा और यह बाजार में KTM RC 200 और Hero Karizma XMR 210 जैसी बाइक्स से मुकाबला करने वाली है.



