शाओमी ने भारतीय टेलीविज़न यानी टीवी मार्केट में एक बड़ा कदम उठाते हुए अपनी नई TV FX Mini LED Series लॉन्च की है. यह सीरीज 43 इंच से लेकर 75 इंच तक चार साइज ऑप्शन में आती है. QD Mini LED डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, Fire TV इंटीग्रेशन और Dolby Audio सपोर्ट के साथ यह सीरीज उन लोगों के लिए है जो घर बैठे सिनेमा जैसा अनुभव लेना चाहते हैं, वो भी ज्यादा पैसे खर्च किए बिना. आइए हम आपको शाओमी के इस नए टीवी सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसके लिए कंपनी कुछ ऐसे ही दावे कर रही है.
कीमत और उपलब्धता
इस सीरीज की कीमत पर गौर करें तो इसका 43 इंच मॉडल 32,999 रुपये, 55 इंच 44,999 रुपये, 65 इंच 64,999 रुपये और 75 इंच 84,999 रुपये में मिलेगा. हालांकि, शाओमी ने अपनी इन टीवी पर सीमित समय के लिए लॉन्च ऑफर्स भी दिए हैं. इन ऑफर्स के साथ टीवी की कीमत क्रमश: 29,999 रुपये, 39,999 रुपये, 59,999 रुपये और 79,999 रुपये हो जाती हैं. यह टीवी सीरीज 11 जून से अमेज़न, फ्लिपकार्ट और शाओमी इंडिया के ऑनलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.
डिस्प्ले और पिक्चर क्वालिटी
Xiaomi TV FX Mini LED Series में 4K Ultra HD डिस्प्ले दिया गया है जो 178 डिग्री तक का व्यूइंग एंगल देता है. QD Mini LED टेक्नोलॉजी और Full Array Local Dimming की वजह से कंट्रास्ट और ब्राइटनेस दोनों में काफी सुधार आता है. HDR10 और HDR10+ फॉर्मेट सपोर्ट के साथ Filmmaker Mode और Xiaomi का Vivid Picture Engine 2 भी इसमें शामिल है.
यह टीवी 93% DCI-P3 कलर गैमेज कवर करता है और 1.07 अरब रंग दिखाने में सक्षम है. 43 इंच मॉडल 60Hz पर चलता है, जबकि 55, 65 और 75 इंच वाले मॉडल DLG 120Hz गेम मोड के साथ आते हैं. MEMC टेक्नोलॉजी, Auto Low Latency Mode और Eye Care Mode भी पूरी सीरीज में मिलते हैं.
स्मार्ट फीचर्स और कनेक्टिविटी
शाओमी का यह टीवी Fire TV पर चलता है और 12,000 से ज्यादा ऐप्स का एक्सेस देता है. इसमें बिल्ट-इन Alexa वॉइस असिस्टेंट, Apple AirPlay 2 सपोर्ट, यूजर प्रोफाइल, पेरेंटल कंट्रोल और Quick Settings जैसे कई खास फीचर्स शामिल हैं. इसमें कनेक्टिविटी के लिए तीन HDMI पोर्ट (एक eARC सपोर्ट के साथ), दो USB 2.0 पोर्ट, ईथरनेट, ऑप्टिकल ऑडियो, हेडफोन जैक और डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth दिए गए हैं.
प्रोसेसर और ऑडियो
इस टीवी के अंदर Quad-Core Cortex-A55 प्रोसेसर और ग्राफिक्स के लिए Mali-G52 GPU चिप लगा हुआ है, जिसके साथ 2GB RAM और 32GB स्टोरेज भी शामिल की गई है. टीवी का ऑडियो एक्सपीरियंस बेहतर करने के लिए कंपनी ने इसमें 43 इंच मॉडल में 20W का दो-स्पीकर सेटअप है, जबकि बड़े मॉडलों में चार-ड्राइवर सिस्टम है.
Dolby Audio, DTS:X और DTS Virtual:X सपोर्ट साउंड एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं. मेटल बेजल-लेस डिजाइन और 97-98 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो इसे देखने में काफी प्रीमियम लुक देते हैं.


