शाओमी ने भारत में अपनी नई फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च की है. इस फोन सीरीज में कंपनी दो फोन्स को लॉन्च किया है, जिनमें Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra शामिल हैं. इन दोनों फोन को कंपनी ने 11 मार्च, बुधवार यानी आज ही लॉन्च किया है. इससे पहले इन दोनों फोन्स को 28 फरवरी को स्पेन के बार्सिलोना में आयोजित एक ग्लोबल इवेंट के दौरान चुनिंदा मार्केट में पेश किया गया था.
इस आर्टिकल में हमने Xiaomi 17 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत, बिक्री और ऑफर्स के बारे में जानकारी दी है.
Xiaomi 17 Ultra: डिस्प्ले, प्रोसेसर और बैटरी
इसके फीचर्स की बात करें तो Xiaomi 17 Ultra में 6.9 इंच का बड़ा OLED डिस्प्ले दिया गया है. यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. स्क्रीन में Wet Touch टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे गीले हाथों से भी फोन आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है. परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm आर्किटेक्चर पर बेस्ड है.
इसमें 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है. फोन में IP68 रेटिंग भी दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षित रहता है. बैटरी की बात करें तो Xiaomi 17 Ultra में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. यह 90W वायर्ड और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और NavIC जैसे फीचर्स दिए गए है
| कैटेगरी | स्पेसिफिकेशन्स / फीचर्स |
| डिस्प्ले | 6.9 इंच LTPO HyperRGB OLED, 1200×2608 (2K), 1-120Hz, 3500 nits पीक, HDR10+, Dolby Vision, Wet Touch, Xiaomi Shield Glass 3.0 |
| प्रोसेसर | Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm), Octa-core (2×4.6GHz + 6×3.62GHz), Adreno 840 GPU |
| RAM + स्टोरेज | 16GB LPDDR5X + 512GB/1TB UFS 4.1 (नॉन-एक्सपैंडेबल) |
| रियर कैमरा | Leica ट्रिपल: 50MP मुख्य (1″ सेंसर), 200MP टेलीफोटो (75-100mm वेरिएबल ऑप्टिकल ज़ूम), 50MP अल्ट्रावाइड, Leica ट्यूनिंग, 8K वीडियो, Dolby Vision |
| फ्रंट कैमरा | 50MP (ऑटोफोकस, 4K वीडियो) |
| बैटरी | 6000mAh (typ), 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, 50W वायरलेस चार्जिंग |
| डिज़ाइन | 162.9 x 77.6 x 8.29mm, 218-219g, IP68/IP69, एल्यूमिनियम फ्रेम, फ्लैट डिस्प्ले |
| OS | Android 16 + HyperOS 3 |
| अन्य फीचर्स | Stereo स्पीकर्स, Dolby Atmos, 5G, AI फीचर्स, Surge Battery, Leica Authentic/Vibrant, Wet Touch, TÜV Eye Care |
कैमरा इस फोन की सबसे बड़ी खासियत माना जा रहा है. Xiaomi 17 Ultra में Leica ट्यून ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का मेन कैमरा है, जिसमें 1-इंच Light Fusion सेंसर दिया गया है. इसका पिक्सल साइज़ 1.6µm (3.2µm 4-in-1) है. इसके अलावा 200MP का टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जो 120x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है, जिसका पिक्सल साइज़ 0.56µm (2.24µm 16-in-1) है. वहीं 50MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा भी मौजूद है, जिसका पिक्सल साइज़ 0.64µm (1.28µm 4-in-1) है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसका पिक्सल साइज़ 0.61µm (1.22µm 4-in-1) है. इसके रियर कैमरे से 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है
Xiaomi 17 Ultra का कैमरा इसकी सबसे बड़ी खासियतों में से एक है. इस कारण हमने इस फोन के बैक और फ्रंट कैमरा की तमाम डिटेल्स को एक टेबल में मेंशन किया है. नीचे बनाए गए इस टेबल में आप कैमरा रिज़ॉल्यूशन से लेकर सेंसर साइज और फोकल लेंथ तक की डिटेल्स को भी जान सकते हैं.
| कैमरा प्रकार | रिज़ॉल्यूशन | सेंसर साइज | अपर्चर | फोकल लेंथ | अन्य मुख्य फीचर्स |
| रियर – मेन (Leica Summilux) | 50MP | 1″ | f/1.67 | 23mm | OIS, multi-directional PDAF, LOFIC HDR, Leica ट्यूनिंग |
| रियर – टेलीफोटो (Leica periscope) | 200MP | 1/1.4″ | f/2.39 – f/2.96 | 75-100mm (3.2-4.3x ऑप्टिकल वेरिएबल ज़ूम) | OIS, PDAF (30cm – ∞), मैकेनिकल ज़ूम, Super Macro |
| रियर – अल्ट्रावाइड (Leica) | 50MP | 1/2.75″ या 1/2.76″ | f/2.2 | 14mm (115° FOV) | multi-directional PDAF, Leica ट्यूनिंग |
| फ्रंट (सेल्फी) | 50MP | 1/2.87″ | f/2.2 | 21mm (90° FOV) | ऑटोफोकस (AF), HDR, 4K वीडियो, Portrait mode |
Xiaomi 17 Ultra: कीमत, बिक्री और ऑफर्स
भारत में यह नया फ्लैगशिप फोन 18 मार्च से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. आप इसे शाओमी इंडिया और अमेज़न की आधिकारिक वेबसाइट से खरीद सकते हैं. कंपनी ने इस फोन को सिर्फ एक ही वेरिएंट में लॉन्च किया है, जो 16GB RAM और 512GB स्टोरेज के साथ आता है और इस वेरिएंट की कीमत 1,39,999 रुपये है. कंपनी ने इस फोन पर लॉन्च ऑफर भी दिए हैं. अगर ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो उन्हें 10,000 रुपये तक का बैंक डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा 13 मार्च से 17 मार्च तक चलने वाले अर्ली बर्ड ऑफर के दौरान ग्राहकों को 19,999 रुपये की कीमत वाला शाओमी प्रोफेशनल फोटोग्राफी किट प्रो (Xiaomi Professional Photography Kit Pro) मुफ्त दिया जाएगा.


