Thursday, April 2, 2026

World Car Awards 2026 की घोषणा की गई है, जिसे BMW की BMW iX3 ने जीता है, और यह World Electric Vehicle 2026 भी बनी.

Share

 World Car Awards 2026 की घोषणा कर दी गई है, जिसका इंतजार बेसब्री से किया जा रहा था. अमेरिका के न्यूयॉर्क में आयोजित एक शानदार समारोह में अलग-अलग कैटेगरी के विजेताओं के नामों का ऐलान किया गया. बता दें कि लग्जरी कार निर्माता BMW की BMW iX3 को World Car of The Year का खिताब दिया गया.

इस कार ने न सिर्फ़ ‘वर्ल्ड कार ऑफ़ द ईयर’ का ख़िताब जीता, बल्कि ‘वर्ल्ड इलेक्ट्रिक व्हीकल 2026’ का अवॉर्ड भी अपने नाम किया. ‘World Car’ के ख़िताब की दौड़ में BMW iX3 से पिछड़ने वाली कारों में Hyundai Palisade और Nissan Leaf शामिल थीं.

इस कार ने ‘World Electric Vehicle 2026’ का खिताब जीतने के लिए, Nissan Leaf और Mercedes-Benz CLA EV को पीछे छोड़ दिया, जो जल्द ही भारतीय बाज़ार में लॉन्च होने वाली हैं.

NIO Firefly

NIO के ब्रांड Firefly को मिला World Urban Car of The Year Award
इसके अलावा ‘World Urban Car of The Year’ अवार्ड की बात करें, तो इसे चीनी कंपनी NIO के तीसरे ब्रांड ‘Firefly’ ने हासिल किया. इस कैटेगरी में दो अन्य फाइनलिस्ट Hyundai Venue और Chevrolet Spark EV/Baojun Yep Plus प्रतिस्पर्धा कर रहे थे.

World Performance Car of the Year
साउथ कोरियन कार निर्माता Hyundai को भी अपनी एक जीत मिली, जिसमें Hyundai Ioniq 6 N को ‘World Performance Car of the Year 2026’ अवॉर्ड दिया गया. यह BMW M2 CS और Chevrolet Corvette E-Ray जैसी कुछ शानदार कारों को पीछे छोड़ने में कामयाब रही.

Hyundai Ioniq 6 N

इसके अलावा, ‘World Car Design Award 2026’ की बात करें तो इसके लिए कई कारों में कड़ी टक्कर देखने को मिली, हालांकि इसे Mazda 6E/EZ6 ने जीत लिया. इस इलेक्ट्रिक कार ने Volvo ES90 और Kia PV5 को पीछे छोड़ दिया और जजों को सबसे ज़्यादा प्रभावित किया.

Lucid Gravity

World Luxury Car Award
आखिर में World Luxury Car Award 2026 की बात करें तो इसके लिए Lucid Gravity, Volvo ES90 और Cadillac Vistiq के बीच मुकाबला हुआ, और इस अवॉर्ड के लिए Lucid Gravity को चुना गया. BMW के प्रमुख Oliver Zipse को फरवरी में ही ‘World Car Person of the Year’ चुना गया था. World Car Awards की जूरी में दुनिया भर के 33 देशों के 98 ऑटोमोबाइल पत्रकार शामिल थे

Read more

Local News