Sunday, March 22, 2026

WhatsApp ने अपने ऐप के लिए एक नए फ़ीचर पेश किया है.

Share

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने शुक्रवार को अपने ऐप के लिए एक नए फ़ीचर पेश किया है, जिसका उद्देश्य ग्रुप चैट में रुकावटों को कम करना है. इस नए फीचर की बात करें तो ग्रुप मैसेज हिस्ट्री नाम का यह फ़ीचर, यूज़र की प्राइवेसी से समझौता किए बिना ग्रुप ऑनबोर्डिंग को आसान बनाता है. इसमें पुराने मैसेज को मैन्युअल रूप से फ़ॉरवर्ड करने की ज़रूरत खत्म हो जाती है, और यह प्लेटफ़ॉर्म की एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन पॉलिसी का पालन करता है.

Meta के मालिकाना हक वाली इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने कहा कि ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर के पास यह चुनने का ऑप्शन होता है कि वे पिछली मैसेज हिस्ट्री को नए सदस्यों के साथ शेयर करना चाहते हैं या नहीं.

WhatsApp पर ग्रुप मैसेज हिस्ट्री का फीचर
एक ब्लॉग पोस्ट में, WhatsApp ने बताया कि नया ग्रुप मैसेज हिस्ट्री फ़ीचर ग्रुप में शामिल होने वाले नए लोगों को मेंबर बनने से पहले भेजे गए हाल के मैसेज देखने देगा. आपको बता दें कि पहले, ग्रुप में जोड़े गए यूज़र्स सिर्फ़ ग्रुप में शामिल होने के बाद भेजे गए मैसेज देख सकते थे, जिससे अक्सर कन्फ्यूजन होता था या दूसरे मेंबर्स को मैन्युअली कॉन्टेक्स्ट फॉरवर्ड करना पड़ता था.

WhatsApp पर ग्रुप मैसेज हिस्ट्री को ऑप्शनल और कॉन्फ़िगर करने लायक बनाया गया है. टेक कंपनी का कहना है कि ग्रुप एडमिनिस्ट्रेटर चुन सकते हैं कि पिछली मैसेज हिस्ट्री को नए मेंबर्स के साथ शेयर करना है या नहीं. वे यह भी चुन सकते हैं कि कितने मैसेज फॉरवर्ड किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत कम से कम 25 से हो सकती है. यह ग्रुप के नेचर के आधार पर फ्लेक्सिबिलिटी देने का दावा किया गया है, जिसमें प्रोफेशनल, कम्युनिटी या पर्सनल चैट शामिल है.

कंपनी ने दावा किया कि यह फ़ीचर प्राइवेसी को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफ़ॉर्म से मिली जानकारी के अनुसार, ग्रुप मैसेज हिस्ट्री एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड रहती है, जिससे यह पक्का होता है कि सिर्फ़ ग्रुप में शामिल लोग ही शेयर किए गए मैसेज को एक्सेस कर सकते हैं. कंपनी ने ज़ोर देकर कहा कि यह अपडेट उसके एन्क्रिप्शन स्टैंडर्ड को कमज़ोर नहीं करता है और ग्रुप के माहौल में मैसेज की विज़िबिलिटी को कंट्रोल किया जाता है.

WhatsApp ने कहा कि ट्रांसपेरेंसी बनाए रखने के लिए, जब नए जोड़े गए मेंबर को मैसेज हिस्ट्री भेजी जाती है, तो हर ग्रुप मेंबर को टाइमस्टैम्प और भेजने वाले की जानकारी दी जाती है. इसके अलावा, मैसेज हिस्ट्री रेगुलर मैसेज से दिखने में अलग होती है.

कंपनी ने जानकारी दी कि ग्रुप मैसेज हिस्ट्री का रोलआउट दुनिया भर में शुरू हो गया है और जल्द ही यह WhatsApp के Android और iOS दोनों वर्जन पर उपलब्ध होगा. यूज़र्स को सलाह दी जाती है कि वे नए फंक्शन को एक्सेस करने के लिए ऐप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करें.

Read more

Local News