वीवो ने भारत में एक नई फोन सीरीज को लॉन्च कर दिया है, जिसका इंतजार पिछले कई महीनों से किया जा रहा था. इस फोन सीरीज का नाम Vivo V70 Series है. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन्स हैं, जिनके नाम Vivo V70 और Vivo V70 Elite है. ये दोनों फोन कंपनी के पुराने Vivo V60 के अपग्रेडेड वर्ज़न हैं. वीवो के ये नए फोन खासतौर पर उन यूज़र्स को ज्यादा पसंद आ सकते हैं, जो मिड-रेंड प्राइस सेगमेंट में अच्छा कैमरा सेटअप और खूबसूरत डिज़ाइन वाला फोन खरीदना चाहते हैं. इस फोन सीरीज की कीमत 45,999 रुपये से शुरू होती है.
इस बार वीवो की इस फोन सीरीज की खास बात है कि कंपनी ने पहली बार V-सीरीज में “Elite” वेरिएंट पेश किया है, जो ज्यादा पावरफुल प्रोसेसर के साथ आता है. इस फोन के डिज़ाइन पर गौर करें तो दोनों फोन्स दिखने में लगभग एक-जैसे ही हैं. इनमें फ्लैट-एड, स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल और एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम फ्रेम दिया गया है, जो इन्हें प्रीमियम लुक देते हैं. कंपनी का दावा है कि इस फोन को हाथ में पकड़ने पर बेहतर ग्रिप मिलता है.
Vivo V70 और V70 Elite में 6.59 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1.5K है और रिफ्रेश रेट 120Hz है. कंपनी के मुताबिक, इन फोन्स की स्क्रीन में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलेगी, जिसकी मदद से कड़ी धूप में भी यूज़र फोन की स्क्रीन को आसानी से धेक पाएंगे. इसमें पतले बेजल्स और बेहतर कलर सपोर्ट दिया गया है, जिसके कारण इन दोनों फोन्स में गेम खेलने का अनुभव बेहतर होने वाला है.
दोनों फोन्स के चिपसेट्स में अंतर
इस फोन फोन्स में प्रोसेसर्स के लिए अलग-अलग चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है. Vivo V70 में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो डेली-लाइफ वर्क, सोशल मीडिया और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए बेहतर बताया जा रहा है. इस सीरीज के हाई-एंड वेरिएंट यानी Vivo V70 Elite में Qualcomm का Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है, जो पहली बार किसी V-सीरीज फोन में 8-सीरीज चिपसेट है. इसके साथ LPDDR5X रैम और UFS 4.1 स्टोरेज मिलती है, जिससे फोन तेज और स्मूद चलता है.
इन दोनों फोन्स का कैमरा सेटअप एक-जैसा ही है. इनके पिछले हिस्से पर 50MP का Zeiss OIS मेन कैमरा, 50MP का Zeiss नाइट टेलीफोटो लेंस और 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा शामिल है. इसके अलावा इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. ये फोन 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं. इनमें कई एआई फीचर्स भी मिलते हैं, जो फोटो को ज्यादा क्रिएटिव बनाते हैं.
इस फोन में सॉफ्टवेयर की बात करें तो दोनों फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलते हैं. कंपनी छह साल के सॉफ्टवेयर सपोर्ट का वादा कर रही है, जो इस सेगमेंट में बड़ी बात है. इनके अलावा इन दोनों फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. इस फोन की कीमत पर गौर करें तो ivo V70 की शुरुआती कीमत 45,999 रुपये है, जबकि Vivo V70 Elite 51,999 रुपये से शुरू होता है.


