चीन की टेक कंपनी वीवो ने भारत में अपना एक नया लॉन्च किया है, जिसका नाम Vivo Y51 Pro 5G है. कंपनी ने इस फोन को मिड-रेंज प्राइज सेगमेंट में लॉन्च किया है, जिसमें बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और 120Hz डिस्प्ले जैसी कई खास खूबियां दी गई है. इस फोन को आज यानी 11 मार्च से ही बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है.
इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Vivo Y51 Pro 5G में 6.75 इंच का एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1570 पिक्सल है और स्क्रीन 120Hz तक रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है. यह फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलता है. कंपनी के मुताबिक इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है.
प्रोसेसर और कैमरा
परफॉर्मेंस के लिए इस स्मार्टफोन में 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है. यह ऑक्टा-कोर चिपसेट है जिसमें चार हाई-परफॉर्मेंस कोर 2.5GHz तक की स्पीड पर काम करते हैं, जबकि चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz की क्लॉक स्पीड पर चलते हैं. फोन में 8GB LPDDR4x RAM और अधिकतम 256GB UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है.
कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है. इसका मेन कैमरा 50MP का है, जबकि दूसरा कैमरा 2MP का है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है. यह स्मार्टफोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को भी सपोर्ट करता है. बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत मानी जा रही है. Vivo Y51 Pro 5G में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4 और USB Type-C पोर्ट मिलता है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर समेत कई जरूरी सेंसर भी दिए गए हैं.
कीमत, बिक्री और ऑफर
Vivo Y51 Pro 5G की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है. इस फोन का दूसरा वेरिएंट 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला है, जिसकी कीमत 27,999 रुपये है. इस फोन पर कंपनी शुरुआती लॉन्च ऑफर के तौर पर 2,500 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है. यह ऑफर 16 मार्च तक सीमित होगा. यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और वीवो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध है. इस फोन को कंपनी ने फेस्टिव रेड और नोबल गोल्ड जैसे दो कलर ऑप्शन में खरीदा है.


