इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी VinFast ने भारतीय बाज़ार के लिए अपनी आने वाली MPV का पहला टीज़र जारी किया है. इस कार को VF MPV 7 के नाम से उतारा जा सकता है. यह कार संभवतः आने वाले हफ़्तों में पेश किया जाएगा और यह वियतनामी कार निर्माता का भारत में तीसरा प्रोडक्ट लॉन्च होने वाला है, जिससे उसका EV पोर्टफ़ोलियो और भी मज़बूत होगा.
जैसा कि इस कार के नाम से पता चलता है, नई VF MPV 7 एक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक 7-सीटर MPV होने वाली है. संभावना जताई जा रही है कि यह Kia Carens Clavis EV और BYD eMAX 7 जैसी कारों को टक्कर देगी, और इसकी कीमत भी हाल ही में लॉन्च हुई Mahindra XEV 9S के आस-पास ही होगी.
कुछ समय से इस कार के नाम को लेकर कन्फ्यूजन हो रही थी, जिसे VinFast ने दूर करते हुए VF MPV 7 का Limo Green से गहरा संबंध है. दोनों मॉडल्स के डाइमेंशन और सात-सीट्स का लेआउट एक जैसा है, लेकिन दोनों के मकसद अलग-अलग हैं.
ध्यान देने वाली बात यह है कि नई VinFast Limo Green MPV को कमर्शियल इस्तेमाल के लिए बनाया गया है और इसमें बेसिक फीचर्स दिए गए हैं, जबकि MPV 7 को प्राइवेट खरीदारों के लिए खास तौर पर तैयार किया गया है. इसके फलस्वरूप, इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री, कनेक्टेड लाइटिंग एलिमेंट्स, कीलेस एंट्री और 19-इंच के अलॉय व्हील्स जैसे एक्स्ट्रा फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

VinFast Limo Green का डिजाइन
इसके डिज़ाइन की बात करें तो इस MPV में LED हेडलैंप, कनेक्टेड टेल लैंप और VinFast के खास लाइटिंग एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं, जो इसे सड़क पर एक आधुनिक और अलग पहचान देंगे. कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Type A और Type C चार्जिंग पोर्ट, ऊंचाई के हिसाब से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, और टिल्ट के साथ-साथ टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग एडजस्टमेंट होने की उम्मीद है.
VinFast Limo Green का पावरट्रेन
इस कार के पावरट्रेन की बात करें तो इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन VF MPV 7 में 60.1kWh का बैटरी पैक मिलने वाला है, जिसके साथ आगे की तरफ एक इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है. यह मोटर लगभग 150 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क प्रदान करती है.
इसमें कई तरह के ड्राइव मोड और रीजेनरेटिव ब्रेकिंग के अलग-अलग लेवल भी मिलने की संभावना है. कंपनी का दावा है कि यह कार 0 से 100 kmph की रफ्तार 10 सेकंड से भी कम समय में पकड़ लेती है. कार के वेरिएंट, फ़ीचर्स और कलर ऑप्शंस के बारे में फिलहाल कोई ज़्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.


