इटली में Piaggio की पोंटेडेरा फैसिलिटी में ऐतिहासिक वर्कशॉप को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय बाजार में Vespa Officina 8 Special Edition को लॉन्च किया गया है, जहां पहले Vespa का कॉन्सेप्ट बनाया गया था और उसे डेवलप किया गया था.
यह लिमिटेड-रन मॉडल 125cc और 150cc दोनों इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है, और इसकी कीमत 1.34 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. यह स्कूटर अब देश भर में चुनिंदा Vespa डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध है.
बता दें कि Vespa Officina 8, Piaggio प्लांट में 1944 में बने खास एक्सपेरिमेंटल डिपार्टमेंट का रेफरेंस है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह वर्कशॉप मेन प्रोडक्शन लाइन से अलग चलती थी और प्रोटोटाइपिंग, टेस्टिंग और नए मैकेनिकल कॉन्सेप्ट को बेहतर बनाने पर फोकस करती थी.
इसी के चलते ओरिजिनल Vespa डिज़ाइन को 1946 में फाइनल और पेटेंट किया गया था, जिसमें स्टेप-थ्रू स्टील फ्रेम, हैंडलबार पर लगे गियर कंट्रोल और एक कॉम्पैक्ट पावरट्रेन लेआउट जैसे एलिमेंट शामिल किए गए थे, जो आगे चलकर ब्रांड की पहचान बने.
कंपनी नए Vespa Officina 8 Special Edition के साथ अपने फंक्शनल डिज़ाइन के ज़रिए अपनी विरासत को प्रदर्शित करता है. स्कूटर में स्टील मोनोकोक बॉडी मिलती है, जिसे ब्लू ऑफ़िसिना 8 नाम के एक खास मैट मेटैलिक शेड में फ़िनिश किया गया है. इसे खास तौर पर इसी मॉडल के लिए बनाया गया है.
जानकारी के अनुसार, यह कलर ओरिजिनल वर्कशॉप से जुड़े इंडस्ट्रियल टूल्स, मशीनरी और वर्कवियर को दिखाता है. ब्रास और एल्युमीनियम टोन में मेटैलिक रिवेट्स और एक्सेंट पेंट फ़िनिश को पूरा करते हैं और स्कूटर को एक खास लुक देते हैं.
इंजन विकल्पों की बात करें तो, नए स्पेशल एडिशन में पावरट्रेन Vespa Officina 8 स्टैंडर्ड मॉडल्स से अलग है और इसे Vespa के लाइनअप में मौजूद जाने-पहचाने 125cc और 150cc पावरट्रेन के साथ पेश किया गया है.
स्कूटर के साथ, कंपनी ने Vespa Officina 8 थीम से जुड़ी एक्सेसरीज़ और मर्चेंडाइज़ की एक कोऑर्डिनेटेड रेंज पेश की है. स्कूटर के साथ स्टैंडर्ड तौर पर एक मैचिंग हेलमेट भी शामिल किया गया है, जो उसी ब्लू ऑफिसिना 8 शेड में फिनिश किया गया है. खरीदार उसी मैट टोन में फिनिश किया गया कलर-मैच्ड टॉप बॉक्स भी चुन सकते हैं. कंपनी ने इसके लिए मर्चेंडाइज़ कलेक्शन भी पेश किया है, जिसमें Officina 8 ब्रांडिंग वाले विंडचीटर्स, हुडीज़, टी-शर्ट, बैकपैक्स और की चेन शामिल हैं.
इतना ही नहीं कंपनी हर कस्टमर को एक खास तौर पर तैयार किया गया वेलकम किट भी देगी, जो टिन के केस में पैक किया जाएगा. इसमें एक ओनर बुक भी होगी, जिसमें वेस्पा के डेवलपमेंट के सफ़र में Vespa Officina 8 की शुरुआत और ऐतिहासिक महत्व के बारे में बताया गया होगा


