संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है जिसमें रांची की कनिका अनभ ने ऑल इंडिया में पहला स्थान हासिल किया है। यूपीएससी आईएफएस 2024 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है। सामान्य श्रेणी से 40 समेत कुल 143 उम्मीदवार सफल हुए हैं। यह परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2024 में हुई थी और इंटरव्यू अप्रैल-मई 2025 में।
रांची। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा परीक्षा 2024 (IFS Final Result 2024) का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें शहर की बिटिया और जेवीएम श्यामली रांची की पूर्व छात्रा कनिका अनभ ने ऑल इंडिया 1 रैंक हासिल किया है।
यूपीएससी आईएफएस 2024 रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक किया जा सकता है। आयोग ने अपनी वेबसाइट पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट जारी की है। जिसमें पहले स्थान पर रांची की कनिका अनभ, दूसरे पर अनिल कुमार आनंद खंडेलवाल जबकि तीसरे स्थान पर अनुभव सिंह हैं।
अबकी बार सामान्य श्रेणी से 40, ईडब्ल्यूएस से 19, ओबीसी श्रेणी से 50, एससी 23, एसटी 11 कुल 143 उम्मीदवारों ने सफलता पाई है। यह परीक्षा 24 नवंबर 2024 से 1 दिसंबर 2024 तक ली गई थी।
वहीं, इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट 21 अप्रैल से 2 मई 2025 को ली गई। रिजल्ट का प्रकाशन 19 मई को किया गया है। कनिका अनभ की सफलता पर जेवीएम श्यामली स्कूल प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त की है।