पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तीन किताबें लिखी हैं। उन्होंने जो किताबें लिखी हैं उनका लोकार्पण 48वें अंतरराष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेले में किया गया। तीन नई पुस्तकों में से एक पुस्तक 1980 के दशक से उनके लंबे राजनीतिक जीवन पर आधारित है। नई किताबों के प्रकाशक डे पब्लिशिंग के सुदीप्तो डे ने बताया कि तीनों किताबों में से ‘लिपिबोड्डो किचु काज’ (कुछ ऐतिहासिक कृतियाँ) 28 जनवरी से शुरू हुए मेले में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब थी। इसमें ममता बनर्जी ने बतौर रेल मंत्री और बाद में मुख्यमंत्री बनने के दौरान के कई किस्सों को संकलित किया है। एक अन्य पुस्तक ‘बांग्लार निर्वाचन ओ अमरा’ (हम और बंगाल में चुनाव) में उनकी पार्टी- तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के चुनावी संघर्षों का विवरण है। तीसरी पुस्तक ‘सैल्यूट 2’ में सीएम ममता ने बंगाली और अंग्रेजी में कविताओं के माध्यम से 50 प्रतिष्ठित हस्तियों को श्रद्धांजलि दी है। बता दें कि हाल ही में एक समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बताया था कि वह व्यस्त होने के बावजूद अपने विचारों को लिखती रहती हैं। वे अब तक 150 से अधिक पुस्तक लिख चुकी हैं। सुधांगशु ने पन्नों को सुरक्षित रखने का आग्रह किया। वे बाकी काम खुद करते हैं। इनके कारण ही मेरी कई किताबें प्रकाशित हुई हैं।
ओडिशा के बाराबती स्टेडियम में फ्लडलाइट खराबी, सरकार ने OCA से रिपोर्ट मांगीभारत और इंग्लैंड के बीच ओडिशा के बाराबती स्टेडियम में दूसरे वनडे के दौरान फ्लडलाइट गड़बड़ी का मुद्दा सुर्खियों में रहा। इस मामले में राज्य सरकार ने कहा कि ओडिशा क्रिकेट संघ (ओसीए) से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। राज्य के खेल मंत्री सूर्यवंशी सूरज ने कहा, ऐतिहासिक बाराबती स्टेडियम में दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में फ्लडलाइट की खराबी के कारण करीब 30 मिनट तक खेल बाधित रहने से शर्मिंदगी हुई है। उन्होंने कहा, सीएम मोहन चरण माझी और उनके अलावा कई मंत्री भी मौजूद थे। ओसीए ने सभी सावधानियां बरतीं, इसके बावजूद यह घटना हुई। स्टेडियम में मौजूद बाराबती-कटक से कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस ने इस गड़बड़ी की निंदा की। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।



