पिछले कुछ समय से जानकारी सामने आ रही है कि दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Triumph Motorcycle अपनी 350cc रेंज को लॉन्च करने वाली है. अब कंपनी ने भारतीय बाजार में लोकप्रिय 400cc प्लेटफ़ॉर्म का एक छोटा वर्जन 350cc अवतार में लॉन्च किया है, जिसे 18 प्रतिशत की कम GST दर का फ़ायदा मिलता है. कंपनी ने इन मॉडलों को इंजन की क्षमता के हिसाब से अलग नाम देने के बजाय, इन पर ‘400’ नाम का ही इस्तेमाल जारी रखने का फ़ैसला किया है.
नए Triumph 400 मॉडल इंजन के स्पेसिफिकेशन
नई 350cc रेंज के मॉडल्स में 349cc का सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन इस्तेमाल किया गया है, जिसका बोर 89mm और स्ट्रोक 56.1mm है. पिछले यूनिट में 89mm का बोर और 64mm का स्ट्रोक मिलता था. इसी तरह से इंजन का साइज़ कम किया गया है.
नई Speed T4 का इंजन 7,500rpm पर 29hp की पावर और 5,500rpm पर 31Nm का टॉर्क प्रदान करता है. यह पिछले 398.15cc सिंगल-सिलेंडर इंजन के मुकाबले थोड़ी कम है, जो 7,000rpm पर 31hp की पावर और 5,000rpm पर 36Nm का टॉर्क उत्पन्न करता था.

नई Triumph Speed 400, Scrambler 400 और Scrambler 400 XC पर, पीक आउटपुट के आंकड़े अब 8,500rpm पर 37hp की पावर और 7,000rpm पर 32Nm का टॉर्क हैं, जो पहले 8,000rpm पर 40hp और 6,500rpm पर 37.5Nm थे.
Triumph Tracker 400 भी हुई लॉन्च
Triumph Motorcycle ने भारतीय बाज़ार में नई Triumph Tracker 400 को भी बाजार में उतारा गया है. हालांकि, इंटरनेशनल-स्पेक बाइक के विपरीत, इस बाइक में नया और छोटा 350cc प्लेटफ़ॉर्म दिया गया है. यह Thruxton 400 के साथ मिलकर नए इंजन के साथ आता है, जो सबसे पावरफ़ुल ट्यूनिंग में आता है. यह इंजन 8,750rpm पर 40hp की पावर और 7,500rpm पर 32Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है.
नए Triumph 400 के मॉडल्स की कीमत
नई 350cc इंजन वाली रेंज में छह मॉडल शामिल किए हैं. Speed T4 इस रेंज का एंट्री-लेवल मॉडल है, और इसकी कीमत 1.95 लाख रुपये बरकरार रखी गई है. इसके अलावा, इस क्रम में आगे बढ़ते हुए, नई Triumph Speed 400 की कीमत 2.32 लाख रुपये है, और Tracker 400 इसके बाद 2.46 लाख रुपये की कीमत पर आता है.

| Triumph के 350cc मॉडल्स | पुरानी कीमतें | नई कीमतें |
| Speed T4 | 1.95 लाख रुपये | 1.95 लाख रुपये |
| Speed 400 | 2.39 लाख रुपये | 2.32 लाख रुपये |
| Scrambler 400 X | 2.70 लाख रुपये | 2.59 लाख रुपये |
| Scrambler 400 XC | 2.97 लाख रुपये | 2.89 लाख रुपये |
| Thruxton 400 | 2.76 लाख रुपये | 2.66 लाख रुपये |
कंपनी के Scrambler लाइन-अप की बात करें तो इसमें 2.59 लाख रुपये का Scrambler 400 और ऑफ-रोड के लिए ज़्यादा बेहतर Scrambler 400 XC शामिल हैं, जिसकी कीमत 2.90 लाख रुपये है. वहीं Triumph Thruxton 400 की कीमत 2.66 लाख रुपये रखी गई है.


