Friday, July 10, 2026

Transfer ; छात्र-शिक्षक अनुपात में असंतुलन, शिक्षा विभाग करेगा जिलावार समीक्षा

Share

बिहार के पूर्वी और सीमांचल क्षेत्र के जिलों में शिक्षक स्थानांतरण के बाद छात्र-शिक्षक अनुपात बिगड़ गया है। कई जिलों में एक शिक्षक पर 30 से अधिक छात्र हैं। शिक्षा विभाग 30 जुलाई तक जिलावार समीक्षा करेगा और शिक्षकों की उपलब्धता को संतुलित करने का प्रयास करेगा ताकि छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सके।

भागलपुर। बिहार के पूर्वी और सीमांचल क्षेत्र के 13 जिलों में हाल ही में हुए शिक्षक स्थानांतरण के बाद छात्र-शिक्षक अनुपात एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। भागलपुर, बांका, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया जैसे जिलों में एक शिक्षक पर औसतन 30 से ज्यादा छात्र पढ़ रहे हैं, जो शिक्षा की गुणवत्ता के लिए गंभीर संकेत है।

शिक्षा विभाग के मानक के अनुसार, प्राथमिक स्कूलों में एक शिक्षक पर अधिकतम 30 छात्रों की सीमा तय की गई है, लेकिन जिलावार आंकड़ों के मुताबिक, कई जिलों में यह अनुपात तय सीमा से अधिक है। जिले की बात करें तो पूर्णिया में 37.41 छात्र प्रति शिक्षक, कटिहार में 34.94 छात्र प्रति शिक्षक हैं।

वहीं, अररिया में 35.58 छात्र प्रति शिक्षक जमुई में 33.25, बांका में 32.99, किशनगंज में 31.13, भागलपुर में 35.4, लखीसराय में 30.10 छात्र प्रति शिक्षक हैं। जबकि मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, मुंगेर और खगड़िया में अनुपात 28 से 30 के बीच है

स्थानांतरण के बाद इस बढ़ते असंतुलन के समाधान के लिए शिक्षा विभाग 30 जुलाई तक जिलावार समीक्षा करेगा। इसके बाद उन जिलों को प्राथमिकता दी जाएगी, जहां शिक्षकों की तैनाती कम है।

पिछले दिनों में बैठक में मुख्यालय स्तर चाहिए या स्पष्ट किया गया है कि हर जिले में शिक्षक उपलब्धता संतुलित हो, ताकि बच्चों को समुचित शिक्षा मिल सके। इस समीक्षा के आधार पर दूसरे चरण में पुरुष शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। विभाग का मानना है कि शिक्षक वितरण का यह असंतुलन दूर हुए बिना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा संभव नहीं है।

राज्य में 5 लाख से अधिक हैं शिक्षक, पौने दो करोड़ छात्र

शिक्षा विभाग के आंकड़ों की बात करें तो यू डायस रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में एक करोड़ 76 लाख 93 हजार के करीब छात्र-छात्राएं 71 सरकारी स्कूलों में नामांकित है। पूर्व के शिक्षकों और तीन चरणों की बहाली को मिलकर राज्य भर में पांच लाख 96 हजार से अधिक शिक्षक हैं।

राज्य के छात्र शिक्षक अनुपात की बात करें तो 29 बच्चों पर एक शिक्षक हैं। पूर्वी बिहार और कोसी सीमांचल की बात करें तो विशेष तौर पर पूर्णिया, कटिहार, अररिया, भागलपुर बांका जैसे जिलों में नई तैनाती की सबसे अधिक आवश्यकता है। विभाग द्वारा इन जिलों को प्राथमिकता की सूची में रखा गया है।

बिहार के जिलों में छात्र-शिक्षक अनुपात (प्रति शिक्षक पर छात्र संख्या):

जिलाप्रति शिक्षक छात्र
अररिया35.58 बच्चे
अरवल28.49 बच्चे
औरंगाबाद27.77 बच्चे
बांका32.99 बच्चे
बेगूसराय31.05 बच्चे
भागलपुर35.40 बच्चे
भोजपुर24.58 बच्चे
बक्सर23.29 बच्चे
दरभंगा26.53 बच्चे
गया29.70 बच्चे
गोपालगंज23.54 बच्चे
जमुई33.25 बच्चे
जहानाबाद21.61 बच्चे
कैमूर25.28 बच्चे
कटिहार34.94 बच्चे
खगड़िया33.09 बच्चे
किशनगंज31.13 बच्चे
लखीसराय30.10 बच्चे
मधेपुरा29.75 बच्चे
मधुबनी28.35 बच्चे
मुंगेर28.87 बच्चे
मुजफ्फरपुर30.28 बच्चे
नालंदा25.03 बच्चे
नवादा29.88 बच्चे
पश्चिम चंपारण29.36 बच्चे
पटना25.83 बच्चे
पूर्वी चंपारण36.54 बच्चे
पूर्णिया37.41 बच्चे
रोहतास27.60 बच्चे
सहरसा29.15 बच्चे
समस्तीपुर30.44 बच्चे
सारण29.24 बच्चे
शेखपुरा29.65 बच्चे
शिवहर43.57 बच्चे
सीतामढ़ी41.10 बच्चे
सिवान22.11 बच्चे
सुपौल28.35 बच्चे
वैशाली33.65 बच्चे

Read more

Local News