हैदराबाद: Toyota Innova कंपनी के पोर्टफोलियो में लंबे समय से बनी हुई है, और अब कंपनी ने Toyota Innova Crysta को 2026 के लिए अपडेट कर दिया है. कंपनी ने इस 7-सीटर कार को 19.72 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. Toyota की इस वर्कहॉर्स पीपल मूवर में जाना-पहचाना 2.4-लीटर डीज़ल इंजन ही इस्तेमाल किया गया है, लेकिन इसकी अपील को नया बनाने के लिए स्टाइलिंग अपडेट और कुछ नए फीचर्स दिए गए हैं.
2026 Toyota Innova Crysta का डिजाइन
इस कार के डिजाइन की बात करें तो नई Innova Crysta के बंपर और ग्रिल में बदलाव किए गए हैं, जिससे यह ज़्यादा क्रोम-हैवी लुक में आ गया है. हालांकि कार के ग्रिल का बेसिक आकार वैसा ही है, लेकिन अब इसमें मोटा ब्रश्ड-क्रोम सराउंड और क्रोम फिनिश वाले तीन हॉरिजॉन्टल बार लगाए गए हैं.
ग्रिल और लोअर इनटेक को अलग करने के लिए पहले बॉडी कलर वाले हिस्से में अब ब्लैक एप्लीक का इस्तेमाल किया गया है, जबकि फॉग लैंप के चारों ओर क्रोम ट्रिम को भी बदला गया है. इसी तरह, पिछले बंपर में भी डिज़ाइन में बदलाव के साथ-साथ बदले हुए ट्रिम इंसर्ट दिए गए हैं.

2026 Toyota Innova Crysta का इंटीरियर
कार के केबिन पर नजर डालें तो, Toyota का कहना है कि इंटीरियर में अब हल्के कलर्स के फॉक्स वुड ट्रिम इंसर्ट, नए कॉपर एक्सेंट और हायर वेरिएंट में डुअल-टोन ब्लैक और हेज़ल ब्राउन लेदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है. कार में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो, इसके टॉप-स्पेक VX और ZX ट्रिम्स में अब वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर मिलेगा, जबकि इसके ZX ट्रिम्स में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) भी मिलेगा.

नई 2026 Innova Crysta में TPMS के लिए रीडआउट सेंटर कंसोल पर नीचे Eco और Power ड्राइव मोड स्विच के पास है. पहले की तरह ही, इसके टॉप वेरिएंट को छोड़कर बाकी सभी में दूसरी लाइन में बेंच सीट या कैप्टन सीट का ऑप्शन दिया जा सकता है. वहीं टॉप ZX ट्रिम में स्टैंडर्ड तौर पर कैप्टन सीट दी जाती हैं.

2026 Toyota Innova Crysta का इंजन
कार में मिलने वाले पावरट्रेन पर नजर डालें तो 2026 Innova Crysta में मौजूदा 2.4-लीटर डीज़ल इंजन ही दिया गया है, जिसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है. यह डीजल इंजन 148 bhp की पावर और 343 Nm का टॉर्क प्रदान करता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को जोड़ा गया है, और कंपनी का दावा है कि यह कार 15 kmpl तक का माइलेज देती है.


