Wednesday, July 29, 2026

 TG20 लीग की ट्रॉफी उठाने वाली टीम को 1 करोड़ रुपये का कैश प्राइज मिलेगा.

Share

TG20 ट्रॉफी का हुआ अनावरण

 हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने TG20 लीग की ट्रॉफी का अनावरण बुधवार को हैदराबाद के टैंकबंड के पास किया. इस कार्यक्रम में 8 टीमों के कप्तान, टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू, HCA सचिव जीवन रेड्डी, TG20 गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन अगम राव और टाइटल स्पॉन्सर श्रीनिधि यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधि शामिल हुए. इससे जुड़ी तस्वीरें TG20 के एक्स अकाउंट पर पोस्ट की गई है.

बता दें कि TG20 लीग 21 जून से शुरू होगा और 12 जुलाई को फाइनल के साथ खत्म होगा. सभी मैच हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में खेले जाएंगे. हर दिन दो मैच होंगे. मैच दोपहर 2.15 बजे और शाम 7.15 बजे खेले जाएंगे. फाइनल मैच 12 जुलाई को उप्पल स्टेडियम में होगा.

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेट अंबाती रायडू की मौजूदगी में TG20 ट्रॉफी का हुआ अनावरण

तेलुगु अभिनेता विजय देवरकोंडा को TG20 लीग का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है, जिसका आयोजन हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) कर रहा है. श्रीनिधि यूनिवर्सिटी टाइटल स्पॉन्सर होगी.

टूर्नामेंट के लिए कैश प्राइज का भी ऐलान कर दिया गया है. जीतने वाली टीम को 1 करोड़ रुपये का कैश प्राइज मिलेगा, जबकि रनर-अप टीम को 50 लाख रुपये का कैश प्राइज दिया जाएगा. वहीं तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 25-25 लाख रुपये का इनाम मिलेगा.

टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच में पालमुरु स्ट्राइकर्स और खम्मम एसेस के बीच होगा. रामोजी ग्रुप की टीम हैदराबाद ई चैंपियंस 23 जून को पालमुरु स्ट्राइकर्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी और यह मैच दोपहर 2.15 बजे शुरू होगा.

टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी. मैच राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेले जाएगया, हर टीम बाकी सात टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी. आखिर में, लीग स्टेज खत्म होने के बाद प्ले-ऑफ मैच खेले जाएंगे.

TG20 लीग का शेड्यूल

21 जून- पालमुरु बनाम खम्मम – शाम 7.15 बजे

22 जून – रंगा रेड्डी बनाम नलगोंडा – दोपहर 2.15 बजे

22 जून – वारंगल बनाम मेडक – शाम 7.15 बजे

23 जून – हैदराबाद ई चैंपियंस बनाम पलामूरू – दोपहर 2.15 बजे

23 जून – रंगा रेड्डी बनाम मेडक – शाम 7.15 बजे

24 जून – खम्मम बनाम वारंगल – दोपहर 2.15 बजे

24 जून – नलगोंडा बनाम करीमनगर – शाम 7.15 बजे

25 जून – रंगा रेड्डी बनाम हैदराबाद – दोपहर 2.15 बजे

25 जून – पालमुरु बनाम मेडक – शाम 7.15 बजे

26 जून – नलगोंडा बनाम वारंगल – दोपहर 2.15 बजे

26 जून – खम्मम बनाम करीमनगर – शाम 7.15 बजे

27 जून – मेडक बनाम हैदराबाद – दोपहर 2.15 बजे

27 जून – पालमुरु बनाम रंगारेड्डी – शाम 7.15 बजे

28 जून – वारंगल बनाम करीमनगर – दोपहर 2.15 बजे

29 जून – पालमुरु बनाम नलगोंडा – शाम 7.15 बजे

29 जून – खम्मम बनाम हैदराबाद – शाम 7.15 बजे

30 जून – मेडक बनाम करीमनगर – दोपहर 2.15 बजे

01 जुलाई – वारंगल बनाम हैदराबाद – दोपहर 2.15 बजे

01 जुलाई – खम्मम बनाम नलगोंडा – शाम 7.15 बजे

02 जुलाई- रंगा रेड्डी बनाम करीमनगर – दोपहर 2.15 बजे

03 जुलाई – नलगोंडा बनाम मेडक – दोपहर 2.15 बजे

03 जुलाई – पालमुरु बनाम वारंगल – शाम 7.15 बजे

04 जुलाई – खम्मम बनाम रंगा रेड्डी – दोपहर 2.15 बजे

04 जुलाई – हैदराबाद बनाम करीमनगर – शाम 7.15 बजे

05 जुलाई – कोई मैच नहीं

06 जुलाई- मेडक बनाम खम्मम – दोपहर 2.15 बजे

6 जुलाई – हैदराबाद बनाम नलगोंडा – शाम 7.15 बजे

7 ​​जुलाई – पालमुरु बनाम करीमनगर – दोपहर 2.15 बजे

7 ​​जुलाई – रंगारेड्डी बनाम वारंगल – शाम 7.15 बजे

8 जुलाई – कोई मैच नहीं

9 जुलाई – एलिमिनेटर (तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें) – दोपहर 2.15 बजे

9 जुलाई – क्वालीफायर 1 (टॉप-2 टीमों के बीच) – शाम 7.15 बजे

10 जुलाई – क्वालीफायर 2 (एलिमिनेटर की विजेता बनाम क्वालीफायर 1 हारने वाली टीम) – शाम 7.15 बजे

11 जुलाई – ब्रेक

12 जुलाई – फाइनल – शाम 7.15 बजे

Read more

Local News