Thursday, March 19, 2026

Tecno Pop X को 8,499 रुपये में लॉन्च किया गया है, इसमें 120Hz डिस्प्ले, 5000mAh बैटरी, Android 15 और IP64 रेटिंग दिए गए हैं.

Share

टेक्नो ने भारत में अपना नया एंट्री लेवल स्मार्टफोन Tecno Pop X लॉन्च कर दिया है. यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है, जो कम बजट में अच्छे फीचर्स वाला फोन खरीदना चाहते हैं. इस फोन की कीमत सिर्फ 8,499 रुपये रखी गई है, जिसमें यूज़र्स को 4GB RAM और 64GB स्टोरेज की सुविधा मिलती है. इस फोन की बिक्री 6 मार्च से अमेज़न और अन्य रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी. लॉन्च ऑफर के तहत HDFC बैंक कार्ड से पेमेंट करने पर इसे सिर्फ 7,749 रुपये में भी खरीदा जा सकता है.

Tecno Pop X में 6.75 इंच का बड़ा HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1600 पिक्सल है. इसमें खास बात यह है कि इस बजट रेंज में भी कंपनी ने 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया है, जो यूज़र्स को वीडियो देखने या छोटे-मोटे गेम खेलने के दौरान पर अच्छा अनुभव देगा. यह फोन Android 15 पर बेस्ड ओएस HiOS 15 पर चलेगा.

इस फोन में परफॉर्मेंस के लिए 4GB LODDR4x रैम और 64GB eMMC स्टोरेज दी गई है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके प्रोसेसर का नाम नहीं बताया है. इस फोन के पिछले हिस्से कंपनी ने दो कैमरा सेंसर वाले मॉड्यूल जैसा डिज़ाइन दिया है, लेकिन इसमें एकमात्र बैक कैमरा दिया गया है, जो 13MP के सेंसर के साथ आता है और उसका अपर्चर f/1.85 है. फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए कंपनी ने 8MP का एक फ्रंट कैमरा दिया है.

इस फोन में 5000mAh की बैटरी भी दी गई है, जो 15W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है. फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटडेड फिंगरप्रिंट सेंसर दी गई है. इसके अलावा यह फोन IP64 रेटिंग के साथ आता है, यानी धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहेगा. फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, Bluetooth 5.2, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है. इसके अलावा यह फोन 3.5mm हेडफोन जैक के साथ आता है.

इन सभी चीजों के अलावा इस फोन की एक सबसे खास बात यह भी है कि इसमें यूज़र्स को बिना मोबाइल नेटवर्क के भी कॉल करने की सुविधा मिलती है, जो इमरजेंसी सिचुएशन में काफी काम आ सकती है.

Read more

Local News