Thursday, February 26, 2026

Tata Motors ने 2026 Tata Punch EV फेसलिफ्ट के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है.

Share

स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors ने अपनी 2026 Tata Punch EV फेसलिफ्ट के लिए बुकिंग लेना शुरू कर दिया है. संभावित ग्राहक इस इलेक्ट्रिक माइक्रो SUV को ऑनलाइन वेबसाइट या डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं.

ग्राहकों को इसकी बुकिंग के लिए 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा. Tata Punch EV फेसलिफ्ट की डिलीवरी इस महीने के आखिर तक शुरू होने की संभावना है. आप जल्द ही अपने सबसे पास के ऑथराइज़्ड डीलरशिप पर जाकर कार को देख पाएंगे.

2026 Tata Punch EV फेसलिफ्ट की कीमत
Tata Punch EV फेसलिफ्ट की कीमत पर नजर डालें तो कंपनी ने इसे 9.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा है, और इसकी कीमत 12.59 लाख रुपये तक जाती है. दोनों कीमतें एक्स-शोरूम और इंट्रोडक्टरी हैं.

2026 Tata Punch EV फेसलिफ्ट BaaS के साथ भी उपलब्ध
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Tata Motors ने 2026 Tata Punch EV फेसलिफ्ट को BaaS यानी बैटरी-एज़-ए-सर्विस के साथ भी पेश किया है. इस सर्विस के साथ, इसकी एक्स-शोरूम कीमत 6.49 लाख रुपये हो जाती है, जिसमें बैटरी की EMI 2.6 रुपये/किमी है.

नई Tata Punch EV फेसलिफ्ट की बैटरी और रेंज
कंपनी ने नई Tata Punch EV फेसलिफ्ट को बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल के तौर पर भी पेश किया है. इस मॉडल की शुरुआती कीमत 6.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. इसके तहत बैटरी EMI 2.6 रुपये प्रति km से शुरू होती है. मैकेनिकल बदलावों की बात करें तो, Punch EV फेसलिफ्ट को अब दो नए बैटरी पैक 40 kWh और 30 kWh बैटरी के साथ पेश किया गया है.

जहां पहले इसके मौजूदा मॉडल को 35 kWh और 25 kWh के बैटरी पैक के साथ पेश किया जा रहा था. कंपनी का दावा है कि इस कार की ARAI-सर्टिफाइड रेंज 468 km है, जबकि C75 (टाटा का टेस्टेड रियल-वर्ल्ड) 40 kWh बैटरी के लिए फुल चार्ज पर 355 km तक की रेंज देता है.

नई Tata Punch EV फेसलिफ्ट के फीचर्स
कार में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो नई Tata Punch EV में दो ड्राइव मोड, iRA कनेक्टेड कार टेक, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट और बेस मॉडल में फ्रंट पावर विंडो जैसे फीचर्स मिलते हैं. वहीं हायर वेरिएंट में 8.0-इंच का टचस्क्रीन और USB टाइप C फास्ट चार्जिंग पोर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं.

इसके अलावा, हायर वेरिएंट में इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रिवर्स कैमरा, कीलेस एंट्री एंड गो, क्रूज कंट्रोल और भी बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं. सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने नई Tata Punch EV में टायर प्रेशर मॉनिटरिंग, 6 एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट, ESP और हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं.

Read more

Local News