Sunday, September 13, 2026

Tata Motors ने अपनी सभी पैसेंजर कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है.

Share

 स्वदेशी कार निर्माता कंपनी Tata Motors Passenger Vehicles ने अपनी सभी पैसेंजर कारों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है. इसमें कंपनी की इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) मॉडल और इलेक्ट्रिक गाड़ियां (EVs) दोनों शामिल हैं.

जानकारी के अनुसार, कारों की नई कीमतें 1 जुलाई, 2026 से लागू होंगी. Tata Motors के मुताबिक, कारों की कीमतों में 1.5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी, हालांकि असल बढ़ोतरी मॉडल और वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग होगी.

इनपुट लागत बढ़ने से कीमतों में बढ़ोतरी
कार बनाने वाली कंपनी ने कहा है कि बढ़ती इनपुट लागत और लगातार महंगाई के दबाव के असर को कुछ हद तक कम करने के लिए यह फ़ैसला लिया जा रहा है. Tata Motors ने आगे बताया कि हालांकि वह लागत में हुई इस बढ़ोतरी का एक बड़ा हिस्सा खुद उठा रही थी, लेकिन अब इस बोझ का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना ज़रूरी हो गया है.

कीमत बढ़ोतरी ICE और EV, दोनों पर होगी लागू
बताया जा रहा है कि कीमतों में होने वाली इस बढ़ोतरी का असर Tata Motors की सभी पैसेंजर कारों पर पड़ने वाला है, जिनमें पेट्रोल, डीज़ल, CNG और इलेक्ट्रिक मॉडल शामिल हैं. बता दें कि अगले महीने की शुरुआत से Tata Punch, Nexon, Curvv, Harrier, Safari, Tiago, Altroz और कंपनी की EV रेंज जैसी लोकप्रिय गाड़ियों की कीमतों में बदलाव होने की उम्मीद है.

कंपनी ने यह घोषणा ऐसे समय में की है, जब कई वाहन निर्माता कंपनियों ने कच्चे माल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के दबाव का हवाला देते हुए अपने सभी वाहनों की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है.

Tata Sierra EV जल्द होने वाली है लॉन्च
बता दें कि Tata Motors 30 जून को भारतीय बाज़ार में अपनी Tata Sierra EV को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है. इस इलेक्ट्रिक SUV को सबसे पहले Auto Expo 2020 में प्रदर्शित किया गया था और फिर इस कार को Auto Expo 2023 के लिए इसे और बेहतर बनाया गया. Tata Sierra EV इस साल की सबसे ज़्यादा इंतज़ार की जा रही इलेक्ट्रिक गाड़ियों में से एक है.

कार निर्माता कंपनी ने इस बात की पुष्टि की कि Tata Sierra EV, रियर-व्हील-ड्राइव (RWD) और ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) दोनों वर्ज़न में उपलब्ध होगी. उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें Tata Harrier EV वाले ही बैटरी ऑप्शन मिलेंगे, जिनमें 65kWh और 75kWh के पैक शामिल हैं.

Read more

Local News