Friday, April 17, 2026

Simple Energy ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Energy Ultra को लॉन्च किया है.

Share

 बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Simple Energy ने भारतीय बाजार में अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Energy Ultra को लॉन्च किया है. कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 2.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की कीमत पर उतारा है.

यह नया इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी के Gen 2 पोर्टफोलियो का हिस्सा है और इसके पोर्टफोलियो में यह चौथा नया स्कूटर है. नए Ultra वेरिएंट के साथ, Simple Energy उन ग्राहकों को टारगेट करना चाहती है, जो एक हाई-परफॉर्मेंस वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं, और जिसमें उन्हें अच्छी-खासी रेंज भी मिले.

कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक लंबी दूरी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर पेश किया है. नए Simple Energy Ultra में 6.5 kWh के बैटरी पैक का इस्तेमाल किया गया है, और एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर 400 km तक की IDC-सर्टिफाइड रेंज दे सकता है.

यह रेंज इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को भारत में अभी बिकने वाला सबसे ज़्यादा रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाता है. नए Ather Energy Ultra परफॉर्मेंस की बात करें तो यह स्कूटर सिर्फ़ 2.77 सेकंड में 0 से 40 kmph की रफ़्तार पकड़ सकता है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 115 kmph है.

यह इसे कंपनी की लाइनअप में दूसरा सबसे तेज़ स्कूटर भी बनाता है, जो Simple One (5 kWh वेरिएंट) से ठीक नीचे आता है. फीचर्स की बात करें तो, Simple Energy Ultra में चार लेवल का ट्रैक्शन कंट्रोल और साथ ही सात-इंच का डिजिटल राइडर डिस्प्ले दिया गया है. यह स्कूटर उन खरीदारों के लिए एक बेहतर विकल्प है, जो परफॉर्मेंस, टेक्नोलॉजी और लंबी राइडिंग रेंज का मेल चाहते हैं.

इस साल की शुरुआत में ही बुकिंग शुरू होने के साथ, Simple जल्द ही Ultra की डिलीवरी शुरू कर देगा. रिटेल नेटवर्क की बात करें तो, Simple Energy के पास फ़िलहाल पूरे भारत में लगभग 70 टचपॉइंट्स हैं, जिनमें बेंगलुरु, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, चेन्नई और गोवा जैसे शहर शामिल हैं. इसके अलावा, कंपनी ने आने वाले महीनों में नागपुर, रांची और भुवनेश्वर में नए आउटलेट्स खोलने की अपनी विस्तार योजनाओं की भी पुष्टि की है.

Read more

Local News