Saturday, March 28, 2026

Samsung CES 2026 में AI आधारित Bespoke अप्लायंसेज़ से घर की रोज़मर्रा ज़िंदगी को आसान और स्मार्ट बनाने की तैयारी में है.

Share

सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स (Samsung Electronics) ने CES 2026 में अपने अपकमिंग शोकेस की घोषणा कर दी है. कंज्यूमर इलेक्ट्रोनिक शो यानीCES 26 का आयोजन 6 जनवरी से 9 जनवरी 2026 के बीच अमेरिका के लास वेगास में होगा. इस बार सैमसंग का फोकस सिर्फ स्मार्ट डिवाइस पर नहीं, बल्कि ऐसी एआई-पावर्ड होम टेक्नोलॉजी पर है, जो यूज़र की डेली लाइफ को आसान, तेज़ और ज्यादा कम्फर्टेबल बना सके.

सैमसंग के आधिकारिक पोस्ट के मुताबिक, सैमसंग अपने Bespoke AI Living Appliances को पहले से ज्यादा स्मार्ट बना रहा है. इसमें कपड़ों की केयर, तापमान को नियंत्रित करना और क्लीनिंग एक्सपीरियंस को एआई की मदद से यूज़र की आदतों के मुताबिक ढालने की कोशिश की गई है. सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स के डिजिटल एप्लाइंसेज़ बिजनेस के EVP और R&D हेड Jeong Seung Moon ने कहा,

“कंपनी ने इन नए प्रोडक्ट्स को कस्टमर फीडबैक और सालों की रिसर्च के आधार पर डेवलप किया है, ताकि यूज़र और अप्लायंसेज़ के बीच इंटरैक्शन और बेहतर हो सके.”

Bespoke AI Laundry Combo में नया क्या है?

  • 2024 में लॉन्च हुए Laundry Combo का 2026 वर्जन अब और ज्यादा तेज़ और एफिशिएंट हो गया है.
  • Super Speed Cycle में हाई-प्रेशर Speed Spray, जिससे वॉशिंग और रिंसिंग तेजी से होती है.
  • नया Booster Heat Exchanger, जो ड्राइंग परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है.
  • Auto Open Door Plus, जिससे वॉश के बाद दरवाज़ा खुद खुलता है और अंदर हवा सर्कुलेट होती रहती है.
  • AI Wash and Dry Plus अब वजन, फैब्रिक टाइप और गंदगी के लेवल को रियल-टाइम में समझता है.
  • इस साल 7 इंच LCD स्क्रीन के साथ एक किफायती 2.8 इंच स्क्रीन और जॉग डायल वाला मॉडल भी पेश किया जा रहा है.
Faster Full Cycles, Enhanced Drying and Smarter Care With the Bespoke AI Laundry Combo

Bespoke AI AirDresser: अब और ज्यादा स्मार्ट

तीन साल बाद लौट रहा नया Bespoke AI AirDresser अब कपड़ों की झुर्रियां हटाने और ड्राइंग को और स्मार्ट बनाता है. इसका Auto Wrinkle Care फीचर, जो Dual AirWash और Dual JetSteam पर आधारित है. इसके लिए कंपनी ने दावा किया है कि यह हाई टेम्परेचर स्टीम से 99.9 प्रतिशत तक बैक्टीरिया और वायरस कम करता है. इसमें स्मार्ट ड्राइंग कोर्स है, जो लोड के हिसाब से टाइम को एडजस्ट करता है. Laundry Combo के साथ Auto Cycle Link की वजह से वॉश के बाद सही ड्राइंग मोड अपने आप सिलेक्ट हो जाता है.

Bespoke AI AirDresser Now Offers Stronger Wrinkle Care and Smarter Drying

Bespoke AI WindFree Pro AC की खास बातें

नए WindFree Pro एयर कंडीशनर में अब तीन ब्लेड दिए गए हैं, जिससे सात तरह के विंड मोड मिलते हैं:

Wind Modeफायदा
Max Wind15% तेज कूलिंग
Surround Windहर कोने में एयरफ्लो
Long Reach Windदोगुनी दूरी तक ठंडी हवा
Down Windतेज़ और आरामदायक कूलिंग
Bespoke AI WindFree Pro Air Conditioner Delivers Various Tailored Wind Modes With Multi Blades

Radar-based AI यूज़र की मौजूदगी को पहचानकर हवा की दिशा खुद बदल देता है. AI Energy Mode से 30 प्रतिशत तक एनर्जी सेविंग का दावा किया गया है.

Bespoke AI Jet Bot Steam Ultra: सफाई का नया तरीका

Qualcomm Dragonwing प्रोसेसर से लैस यह रोबोट वैक्यूम इंसानों, पालतू जानवरों, केबल्स और लिक्विड स्पिल तक को पहचान सकता है. जरूरत के मुताबिक यह खुद तय करता है कि साफ करना है या बचना है. Easy Pass Wheel टेक्नोलॉजी से यह ऊंची दहलीज़ भी पार कर सकता है.

Read more

Local News