रोहतक। नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार सहित 10 संभावित उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) ली। रविवार को छुट्टी के दिन आवेदक निगम कार्यालय पहुंचे और आवेदन जमा करवाया। निगम ने तत्काल टैक्स, एलओ व स्टोर कीपर की रिपोर्ट लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी कर दिया।
शहर में निगम चुनाव को लेकर माहौल बदलता जा रहा है। नेताओं ने वार्डों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। मंगलवार से नामांकन दाखिल करने के लिए कागजात भी तैयार किए जा रहे हैं। एनओसी देने के लिए निगम ने शनिवार के बाद रविवार को भी छुट्टी के बावजूद कार्यालय खोला। पहले दिन जहां छह लोगों ने एनओसी ली, जबकि रविवार को 10 ने आवेदन जमा करवाकर एनओसी ली
एनओसी लेने वालों में पूर्व डिप्टी मेयर अनिल कुमार निवासी विजय नगर, स्वीटी पत्नी अनिल कुमार विजय नगर, मनीषा पत्नी सोमबीर निवासी सुनारिया कलां, आशा कुमारी पत्नी सुरेंद्र सिंह निवासी हैफेड रोड प्रेम नगर, सैनी आनंदपुरा निवासी आशा लता, शौरा कोठी निवासी रिंकू पत्नी अशोक, सेक्टर दो निवासी जयभगवान सोलंकी, कमला नगर निवासी हनुमान, सुनारिया कलां निवासी योगिता पत्नी आशीष व बाबरा मोहल्ला निवासी मीना रानी पत्नी योगेश शैव्य शामिल हैं।नामांकन कल से, आज बढ़ेगी संख्यानगर निगम मेयर के अलावा 22 वार्ड पार्षद चुने जाने हैं। भाजपा से जहां 151 ने वार्ड पार्षद तो 21 ने मेयर का टिकट मांगा है। जबकि कांग्रेस ने अभी पत्ते नहीं खोले हैं। निगम से दो दिन में केवल 15 संभावित उम्मीदवारों ने एनओसी ली है। ऐसे में सोमवार को निगम में एनओसी लेने वालों की संख्या बढ़ेगी, क्योंकि मंगलवार से नामांकन दाखिल किए जाएंगे।



