Tuesday, April 7, 2026

Rohtak News: उमड़ रही आस्था, रास आ रही व्यवस्था

Share

रोडवेज की तरफ से महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू की गई है। इसके बाद से ही लगातार प्रयागराज जाने वाली सवारियों की संख्या बढ़ रही है। अगर ऐसे ही यात्रियों को संख्या में बढ़ोतरी रही तो दो बसें चलने पर भी विचार किया जा सकता है।जिले से कुंभ मेले में जाने के लिए 05 फरवरी करे बस सेवा शुरू की गई थी। रविवार को 52 श्रद्धालु कुंभ मेले के लिए रवाना हुए। जिले से कुंभ के लिए बस शुरू होने के बाद से लोगों में उत्साह है। इसको देखते हुए रोडवेज की तरफ से कुंभ जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए एडवांस बुकिंग शुरू की गई है। सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक टिकटों की एडवांस बुकिंग करा सकते हैं। वहीं, अगर यात्रियों को संख्या ज्यादा रहती है तो डिपो से दूसरी बस भी चलाई जा सकती है।

शनिवार को 97 श्रद्धालु कुंभ के लिए रवाना हुएहरियाणा रोडवेज की तरफ से जिले में बस सेवा शुरू करने के बाद लगातार प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है जहां पहले दिन केवल 3 लोग ही कुंभ मेले में गए थे वहीं शनिवार को 97 श्रद्धालु कुंभ मेले में गए। इसको देखते हुए रोडवेज की तरफ से दूसरी बस की व्यवस्था की गई।

कुंभ जाने के लिए हैप्पी कार्ड लाभार्थी कर सकते हैं फ्री सफरहरियाणा सरकार की तरफ से रोडवेज बसों में फ्री सफर करने के लिए हैप्पी कार्ड और सीनियर सिटीजन पास लाभार्थियों को कुंभ मेले में जाने के लिए छूट दी गई है। हैप्पी कार्ड लाभार्थी फ्री में प्रयागराज जा सकते हैं।किस दिन कितने श्रद्धालु प्रयागराज गएदिन यात्रियों की संख्या05 फरवरी 03

06 फरवरी 38

07 फरवरी 46

08 फरवरी 97

09 फरवरी 52—

–कुंभ मेले के लिए प्रयागराज तक बस शुरू होने के बाद से ही लगातार यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसे देखते हुए बस डिपो में एडवांस बुकिंग शुरू की गई है। कुंभ जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा होने पर यात्रियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो, इसके लिए प्रयागराज के लिए दूसरी चलाने पर भी विचार किया जा सकता है।

Read more

Local News