Saturday, April 11, 2026

RJD बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के घर पटना पुलिस की रेड

Share

RJD MLA Ritlal Yadav के घर शुक्रवार को पटना पुलिस की छापेमारी हुई है. छापेमारी कई महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं

सिटी एसपी पश्चिम आर एस सरथ और दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की कार्रवाई चल रही है. बाहुबली विधायक रीतलाल यादव के घर भारी संख्या में एसटीएफ और बिहार पुलिस के जवान खड़े हैं. पुलिस विधायक के घर की सघनता से तलाशी ले रही है. सूत्रों का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर यह छापेमारी चल रही है.

सिटी SP के नेतृत्व में एक्शन, STF की भी तैनाती

इस कार्रवाई को पटना सिटी एसपी सरथ आर एस के नेतृत्व में अंजाम दिया जा रहा है. पटना पुलिस के साथ STF की टीमें भी शामिल हैं. कार्रवाई की संवेदनशीलता को देखते हुए लगभग 1000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. इलाके में कई थानों की पुलिस, क्विक रिस्पॉन्स टीम और वज्र वाहन मौजूद हैं.

अब तक नहीं खुला मामला, लेकिन हलचल तेज

पुलिस अभी तक इस छापेमारी के पीछे की वजह को सार्वजनिक नहीं कर रही है. लेकिन सूत्रों के मुताबिक, एक व्यक्ति द्वारा दी गई शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है. एएसपी भानु प्रताप सिंह ने पुष्टि की है कि यह छापेमारी 11 स्थानों पर एकसाथ की जा रही है, और सभी जगहों पर अलग-अलग टीमें तैनात हैं.

RJD MLA Ritlal Yadav

Read more

Local News