Monday, April 6, 2026

Rewari News: निमोठ में धूमधाम से मनाई संत रविदास जयंती

Share

कुंड। क्षेत्र के गांव निमोठ में रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने के साथ संत रविदास की मनमोहक झांकिया भी निकाली गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पार्षद जयप्रकाश झाबर थे ओर युवा समाजसेवी नीरज यादव ढाणी शोभा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी केतन कुमार निमोठ ने की। कार्यक्रम में सबसे पहले संत रविदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके पूजा अर्चना की गई। लोक गायकों ने अपनी मधुर वाणी से संत रविदास की महिमा का गुणगान किया। मुख्य अतिथि जयप्रकाश झाबर ने संत रविदास के बताए गए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि गुरु रविदास की वाणी प्रेम के साथ रहने के लिए प्रेरित करती है ओर उन्होंने सामाजिक बुराईयों पर चोट मारी थी। समाजसेवी केतन कुमार ने आए हुए सभी आंगतुकों का आभार जताया। इस मौके पर सत्यनारयन, अशोक कुमार, कबूल सिंह, दीपक कुमार, हरीश कुमार, ओमप्रकाश पंच ओर धर्मबीर आदि ग्रामीण मौजूद थे।

Read more

Local News