स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के स्वामित्व वाली कंपनी Redmi ने अपने नए Redmi Note 15 SE 5G को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है. हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 15 5G को स्पेशल एडिशन के तौर पर लॉन्च किया गया. यह नया हैंडसेट देश में एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के ज़रिए बिक्री के लिए उपलब्ध होगा.
इस फोन को तीन कलर ऑप्शन और तीन स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उताता गया है. कंपनी ने इस नए स्मार्टफ़ोन में ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जिसके साथ 8GB तक की RAM और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है. इस हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें मेन कैमरा 50-मेगापिक्सल का है.
Redmi Note 15 SE 5G की कीमत
कीमत की बात करें तो भारतीय बाजार में Redmi Note 15 SE 5G को 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उतारा गया है, जिसमें 6GB की RAM और 128GB स्टोरेज मिलता है. वहीं, इस फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले हाई-एंड वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है.
आखिर में, इसके सबसे टॉप वेरिएंट की बात करें, तो इसमें 8GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया जाएगा, जिसकी कीमत 27,999 रुपये रखी गई है. हालांकि, Xiaomi का यह सब-ब्रांड ICICI Bank कार्ड्स पर 2,000 रुपये का ऑफर दे रहा है. इसके अलावा, कंपनी 4,000 रुपये का ‘स्पेशल’ इंट्रोडक्टरी डिस्काउंट भी दे रही है.
यह नया स्मार्टफोन भारत में 7 अप्रैल को Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. Redmi Note 15 SE 5G, Carbon Black, Crimson Reserve (Red) और Frosted White कलर ऑप्शन में पेश किया गया है.

Redmi Note 15 SE 5G के स्पेसिफिकेशन
नए Redmi Note 15 SE 5G में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह एक डुअल SIM हैंडसेट है, जो Xiaomi के Android 15-बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है. इस हैंडसेट में 6.77-इंच (1,080×2,392 पिक्सल) कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले का इस्तेमाल किया गया है, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट के साथ आती है.
इसके अलावा, इसमें 240Hz टच सैंपलिंग रेट, 3,200 nits तक की पीक ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमट मिलता है, और साथ ही इसमें TÜV Rheinland Low Blue Light, Circadian Friendly और Flicker Free सर्टिफिकेशन्स भी मिलते हैं. कंपनी का दावा है कि यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 + IP66 रेटिंग्स के साथ आता है.
नए Redmi Note 15 SE 5G में Qualcomm का 4nm ऑक्टा-कोर Snapdragon 6 Gen 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो 2.4GHz की पीक क्लॉक स्पीड प्रदान करता है. इस स्मार्टफ़ोन में Adreno GPU, 8GB तक LPDDR4x RAM और 256GB तक का UFS 2.2 ऑनबोर्ड स्टोरेज भी मिलता है, जिसे microSD कार्ड के ज़रिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है. सुरक्षा के लिए इसमें अंडर-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर और AI Face Unlock भी दिया गया है.
Redmi Note 15 SE 5G का कैमरा सेटअप
फोन में मिलने वाले कैमरा सेटअप की बात करें तो, नए Redmi Note 15 SE 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 1/2.88-इंच का Light Hunter 400 सेंसर वाला 50-मेगापिक्सल (f/1.8) का प्राइमरी कैमरा शामिल है.
इसके अलावा, हैंडसेट में 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी मिलता है. वहीं, Redmi Note 15 SE 5G के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 1/4-इंच सेंसर वाला 20-मेगापिक्सल (f/2.2) का कैमरा दिया गया है. यह 4K/30 fps तक की वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है.
नए Redmi Note 15 SE 5G में 5,800mAh का बैटरी पैक इस्तेमाल किया गया है, जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है. इसके अलावा, फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.1, USB Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BDS और Galileo का भी सपोर्ट मिलता है. इस फोन का डाइमेंशन 164×75.42×7.35mm है और इसका वज़न लगभग 178g है.


