Thursday, April 2, 2026

Realme 16 5G का अनोखा सेल्फी मिरर फीचर यूजर्स को मुख्य रियर कैमरे से बेहतर क्वालिटी वाली सेल्फी लेने का मौका देता है.

Share

 Realme 16 5G को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. अगर आप एक बड़ी बैटरी कैपेसिटी के साथ-साथ बड़े डिस्प्ले वाला एक अच्छा कैमरा फोन ढूंढ रहे हैं, तो रियलमी का यह नया फोन आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता, लेकिन इसके लिए आपको अपनी जेब काफी ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी क्योंकि कंपनी ने फोन की कीमत उम्मीद से काफी ज्यादा रखी है. आइए हम आपको फोन की कीमत से पहले स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में बताते हैं.

16 5G को कंपनी ने एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है. इस फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट लगाया है, जो डेली-लाइफ वर्क और थोड़ी बहुत हल्के गेम्स खेलने के लिए तो ठीक-ठाक है, लेकिन उससे ज्यादा कुछ उम्मीद नहीं कर सकते. इस प्रोसेसर के साथ फोन में LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जो कीमत के हिसाब से जस्टिफाई नहीं हैं. इतनी कीमत में कंपनी कम से कम UFS 3.1 स्टोरेज दे सकती थी. हालांकि, कंपनी ने इस फोन की हीट को मैनेज करने के लिए एक कूलिंग सिस्टम भी दिया है. यह फोन IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी फोन को पानी से भी प्रोटेक्शन मिलता है.

डिस्प्ले और कैमरा

कंपनी ने फोन में 6.57 इंच का फुल एचडी दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. ब्राइटनेस 4200 निट्स तक जाती है, जिससे धूप में भी स्क्रीन साफ दिखती है. टच सैंपलिंग रेट 3000Hz है, जो गेमिंग या स्क्रॉलिंग के दौरान स्मूद अनुभव देता है. इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत है, जो फोन को प्रीमियम लुक देता है.

इस फोन के पिछले हिस्से में 50MP का 2MP का मोनोक्रोम लेंस है. इसके फ्रंट में भी 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है. सेल्फी मिरर फीचर इस फोन को अलग पहचान देता है. इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में एक छोटा सा सेल्फी मिरर लगा है, जो मेन कैमरे से सेल्फी लेने में मदद करता है. यूजर्स अब बिना फ्रंट कैमरे के भी बेहतर क्वालिटी वाली सेल्फी कैप्चर कर सकते हैं.

सॉफ्टवेयर और बैटरी

फोन में एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 है. कंपनी ने चार साल सिक्योरिटी अपडेट और तीन एंड्रॉयड अपग्रेड का वादा किया है. इस फोन के सबसे बड़े हाइलाइट्स में से एक इसकी बड़ी बैटरी है. जो पूरे दिन से ज्यादा चल सकती है. इसके साथ 60W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है. बैटरी 1600 चार्जिंग साइकल तक चलने का दावा किया गया है.

कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स

कनेक्टिविटी में 5G, Wi-Fi 6, ब्लूटूथ 5.3 और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे ऑप्शन्स हैं. इसका वजन सिर्फ 183 ग्राम है, जो इतनी बड़ी बैटरी वाले फोन के लिए काफी हल्का माना जा सकता है. कुल मिलाकर, रियलमी 16 में कैमरा और डिस्प्ले तो अच्छा है, लेकिन प्रोसेसर के साथ कंपनी ने काफी कंजूसी की है और इसलिए इस फोन की कीमत काफी ज्यादा लगती है.

कीमत और उपलब्धता

रियलमी 16 5G की कीमत भारत में काफी किफायती रखी गई है. इसका बेस वेरिएंट 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वाला मॉडल 31,999 रुपये में मिलेगा. इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज 33,999 रुपये में मिलता है. वहीं, इसका टॉप वेरिएंट 12GB RAM + 256GB स्टोरेज 36,999 रुपये का है. फोन फिलहाल फ्लिपकार्ट और रियलमी की ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है. इसकी सेल 5 अप्रैल से शुरू होगी. लॉन्च ऑफर में नो कॉस्ट EMI का ऑप्शन 12 महीने तक है. इसके अलावा बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस भी मिल सकता है, जो खरीदारी को और आकर्षक बना देता है.

Read more

Local News