Tuesday, February 10, 2026

Realme के 5G स्मार्टफोन्स की कीमत फरवरी से बढ़ सकती है.

Share

भारत में रियलमी स्मार्टफोन्स महंगे हो सकते हैं. अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो यह ख़बर आपके काम की हो सकती है. टिप्सटर के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, रियलमी अपने कुछ पॉपुलर 5G स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है. ऐसा बताया जा रहा है कि कंपोनेंट कॉस्ट और चिपसेट की कीमतों में हो रही लगातार बढ़ोतरी के कारण रियलमी ने अपने स्मार्टफोन्स की कीमत को बढ़ाने का फैसला किया है.

स्मार्टफोन के बारे में जानकारी देने वाले एक मशहूर टिप्सटर अभिषेक यादव ने अपने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर एक पोस्ट किया है, जिसके मुताबिक Realme 15 5G, Realme 16 Pro 5G और Realme 16 Pro+ 5G मॉडल्स की कीमतों में 3,000 से 4,000 रुपये तक का इजाफा हो सकता है. इतना ही नहीं, ये नई कीमतें 11 फरवरी यानी कल से ही लागू होने की बात कही जा रही है. हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

रियलमी फोन की नई कीमत कितनी होगी?

अगर यह लीक रिपोर्ट सही साबित होती है, तो Realme 15 5G का 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 25,999 रुपये से बढ़कर 28,999 रुपये का हो सकता है. वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 27,999 रुपये से बढ़कर 30,999 रुपये हो सकती है. इसके अलावा 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये से बढ़कर 32,999 रुपये तक पहुंच सकती है.

Realme 16 Pro 5G सीरीज की बात करें, तो इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 31,999 रुपये से बढ़कर 34,999 रुपये में मिल सकता है. वहीं, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये तक जा सकती है. 12GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल के लिए ग्राहकों को 39,999 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं.

महंगाई का सबसे ज्यादा असर Realme 16 Pro+ 5G पर देखने को मिल सकता है. इसका 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल 43,999 रुपये, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मॉडल 45,999 रुपये और 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट 48,999 रुपये तक पहुंच सकता है.

नोट: हम एक बार फिर बताना चाहते हैं कि रियलमी ने अभी तक अपने फोन की कीमत को बढ़ाए जाने के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है. यह ख़बर टिप्स्टर के द्वारा दी गई एक लीक रिपोर्ट पर आधारित है.

Read more

Local News