चीन की स्मार्टफोन कंपनी पोको ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. इस फोन का नाम Poco C85x 5G है. कंपनी ने इस फोन को अपनी सी-सीरीज के नए फोन के तौर पर पेश किया है. इस फोन को खासतौर पर उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले, 5G कनेक्टिविटी और सर्किल-टू-सर्च जैसे एआई फीचर्स चाहते हैं. इस फोन की कीमत सिर्फ 10,999 रुपये से शुरू होती है. आइए हम आपको इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं.
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
इस फोन में 6.9 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है. यह AdaptiveSync टेक्नोलॉजी के साथ आता है और इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट भी मिलता है. इसके अलावा फोन में 240Hz का टच सैंपलिंग रेट और 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है. इसके अलावा स्क्रीन को आंखों के लिए बेहतर बनाने के लिए इसमें TUV Rheinland के लो-ब्लू लाइट और Flicker Free जैसे सर्टिफिकेशन भी दिए गए हैं. कंपनी का कहना है कि फोन IP57 रेटिंग के साथ आता है, यानी इसमें धूल और पानी से भी सुरक्षा मिलती है.
परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में ऑक्टा-कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.2GHz तक जाती है. इसमें Mali-G57 GPU के साथ 4GB LPDDR4x RAM और 128GB तक स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है. खास बात यह है कि माइक्रोSD कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है. कैमरा की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 32MP का मेन कैमरा मिलता है, जो 10x तक डिजिटल ज़ूम सपोर्ट करता है. इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बैटरी है. Poco C85x 5G में 6,300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर करीब दो दिन तक चल सकता है. इसके साथ 15W वायर्ड चार्जिंग और 7.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है. कनेक्टिविटी के लिए फोन में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.4, GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर समेत कई जरूरी सेंसर भी मौजूद हैं. इसका वजन करीब 210 ग्राम है.
कलर्स, कीमत और बिक्री
चीन की स्मार्टफोन कंपनी पोको ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन Poco C85x 5G लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे अपनी C-सीरीज के नए फोन के तौर पर पेश किया है. यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है जो कम कीमत में बड़ी बैटरी, बड़ा डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी चाहते हैं. भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये रखी गई है. यह कीमत 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट के लिए है. वहीं 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये है. यह स्मार्टफोन 14 मार्च को दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. कंपनी ने इस फोन को ब्लैक, गोल्ड और ग्रीन जैसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है.


