Saturday, April 11, 2026

PMEGP योजना के तहत सरकार नए व्यवसाय के लिए ₹25 लाख तक का लोन और 35% तक सब्सिडी दे रही है। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है.

Share

यदि आप अपना खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं, लेकिन पैसों की कमी के कारण कदम पीछे खींच रहे हैं, तो केंद्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम’ (PMEGP) योजना आपके लिए एक बड़ा अवसर लेकर आई है. केंद्र सरकार द्वारा संचालित यह एक बेहद महत्वपूर्ण और महत्वाकांक्षी पहल है. इसका मुख्य उद्देश्य देश में नए रोजगार के अवसर पैदा करना और युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सशक्त बनाना है. इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार बैंकों के जरिए लोन उपलब्ध कराती है और साथ ही भारी सब्सिडी भी देती है, जिससे नए उद्यमियों पर वित्तीय बोझ काफी कम हो जाता है.

क्या है प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम?
PMEGP (Prime Minister’s Employment Generation Programme) एक क्रेडिट-लिंक्ड सब्सिडी योजना है. यह पूरी योजना केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) की देखरेख में काम करती है. यह कार्यक्रम नए सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है. इसका विशेष उद्देश्य ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में रहने वाले बेरोजगार युवाओं को अपने खुद के व्यवसाय स्थापित करने में पूरी मदद करना है.

कितनी मिलती है सरकारी सब्सिडी?
PMEGP योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी की राशि आवेदक की श्रेणी और उसके कार्यक्षेत्र (लोकेशन) के आधार पर अलग-अलग तय की गई है:

सामान्य श्रेणी: यदि आवेदक शहरी क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करता है, तो उसे 15% सब्सिडी मिलती है. वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में व्यवसाय शुरू करने पर 25% सब्सिडी दी जाती है.

विशेष श्रेणी: इस श्रेणी में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), महिलाएं और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग शामिल हैं. इन्हें शहरी क्षेत्र में 25% और ग्रामीण क्षेत्र में 35% तक की भारी सब्सिडी का लाभ मिलता है.

योजना के तहत अधिकतम प्रोजेक्ट लागत
इस योजना के अंतर्गत व्यापार शुरू करने के लिए सरकार ने एक निश्चित अधिकतम सीमा तय की है:

विनिर्माण क्षेत्र: यदि आप मैन्युफैक्चरिंग का काम शुरू करना चाहते हैं, तो इसके तहत अधिकतम ₹25 लाख तक का प्रोजेक्ट लगाया जा सकता है.

सेवा क्षेत्र: यदि आप सर्विस सेक्टर से जुड़ा काम करना चाहते हैं, तो इसके तहत अधिकतम ₹10 लाख तक के प्रोजेक्ट की सीमा तय की गई है.

कौन कर सकता है आवेदन?
इस योजना का लाभ उठाने के लिए सरकार ने कुछ जरूरी पात्रता नियम बनाए हैं:

  • आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए.
  • ₹10 लाख से अधिक की लागत वाले प्रोजेक्ट के लिए आवेदक का कम से कम 8वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है.
  • यह योजना केवल नए बिजनेस शुरू करने के लिए है. पुराने या पहले से चल रहे व्यवसाय इसके पात्र नहीं हैं.
  • व्यक्तिगत आवेदकों के अलावा स्वयं सहायता समूह (SHGs) और ट्रस्ट भी आवेदन करने के पात्र हैं.

किन क्षेत्रों में शुरू कर सकते हैं व्यापार?
इस योजना के तहत कई प्रकार के छोटे और मध्यम स्तर के व्यवसाय शुरू किए जा सकते हैं. जैसे कि:

मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स: लकड़ी के फर्नीचर बनाना, मशीन के कल्पुर्जे बनाना आदि.

‘प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम: खाद्य पदार्थों को तैयार करने का काम.

हस्तशिल्प और कुटीर उद्योग: हाथ से बनी कलाकृतियां और पारंपरिक उत्पाद.

सेवा क्षेत्: ब्यूटी पार्लर या सैलून, रिपेयरिंग शॉप और अन्य छोटी दुकानें.

आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया
PMEGP योजना के लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन है और इसे घर बैठे पूरा किया जा सकता है:

  • सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
  • वहां दिए गए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें.
  • अपने प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड करें.
  • मांगे गए सभी जरूरी दस्तावेज वेबसाइट पर सबमिट करें.
  • इसके बाद इंटरव्यू या स्क्रीनिंग की प्रक्रिया होगी और बैंक आपके लोन को मंजूरी देगा.
  • लोन मिलने के बाद आपकी सब्सिडी की राशि सीधे बैंक के माध्यम से एडजस्ट कर दी जाएगी.

Read more

Local News