पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर पटना का जेपी गंगा पथ दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। यहां आयोजित विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी और दीघा विधायक संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे।
जेपी गंगा पथ पर बड़ी संख्या में दीप सजाए गए थे। आयोजन के जरिए बिहार के बदलते स्वरूप और विकास की झलक प्रस्तुत की गई। दीपों से सजे गंगा पथ का दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने दीपों से सजे जेपी गंगा पथ का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम में बिहार के विकास और बदलती तस्वीर को प्रदर्शित करने पर जोर दिया गया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद बाल कलाकारों से भी मुलाकात की। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और कार्यक्रम में उनकी भागीदारी के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने आयोजन स्थल पर मौजूद अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बिहार में अलग-अलग स्थानों पर दीप प्रज्वलन समेत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। यह आयोजन भाजपा के सेवा संकल्प अभियान से जुड़े कार्यक्रमों की कड़ी का हिस्सा है, जो 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है।
