Thursday, March 26, 2026

 PM नरेंद्र मोदी ने अपने 16 घंटे के बनारस प्रवास में कई अहम बैठकें कीं और देश को 4 नई वंदे भारत ट्रेनें सौंपी

Share

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 16 घंटे के बनारस प्रवास में कई अहम बैठकें कीं और देश को 4 नई वंदे भारत ट्रेनें सौंपी. सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ भी अलग से बैठक की. इसके बाद शनिवार सुबह वाराणसी रेलवे स्टेशन से 4 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई.

पीएम मोदी का दिखा ठेठ बनारसी अंदाज: वंदे भारत ट्रेनों को देशवासियों के सुपुर्द करने के बाद पीएम मोदी ने ठेठ बनारसी अंदाज में सभा को संबोधित किया. बोले, बाबा विश्वनाथ की पावन नगरी में आप सब लोगों के काशी के सब परिवारजन के हमार प्रणाम ब, हम देखनी देव दीपावली पर कितना अद्भुत आयोजन भईल, अब आज के दिन भी बड़ा शुभ हौ. हम ही विकास पर्व के आप सब लोग के शुभकामना देत है.

विकास में इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा योगदान: दुनिया भर के विकसित देशों में आर्थिक विकास का बहुत बड़ा कारण वहां का इंफ्रास्ट्रक्चर रहा है. जिस भी देश में बड़ी प्रगति बड़ा विकास हुआ है, उनके आगे बढ़ने के पीछे बहुत बड़ी शक्ति वाहन के इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की है. अब मान लीजिए कोई इलाका है, लंबे समय से वहां रेल नहीं जा रही हैं, रेल की पटरी नहीं है, लेकिन जैसे ही वहां पटरी लग जाएगी, स्टेशन बन जाएगा, अपने आप वहां विकास होना शुरू हो जाता है.

इंफ्रास्ट्रक्चर मतलब सिर्फ ब्रिज-हाईवे नहीं: किसी गांव के अंदर सालों से रोटी नहीं है. कच्ची मिट्टी के रास्ते से लोग आते जाते हैं लेकिन, जैसे ही एक छोटी सी सड़क बन जाती है. किसानों का माल बाजार आना शुरू हो जाता है. इंफ्रास्ट्रक्चर मतलब बड़े-बड़े ब्रिज बड़े-बड़े हाईवे इतना ही नहीं होता. कहीं पर भी जब ऐसी व्यवस्थाएं विकसित होती हैं तो उस क्षेत्र का विकास होता है. जैसा हमारा गांव का अनुभव है कस्बे छोटे नगर का अनुभव है, वैसा ही पूरे देश का भी होता है.

यूपी को मिलीं 2 नई वंदे भारत: आज देश के अलग-अलग हिस्सों में नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत हो रही है. काशी से खजुराहो वंदे भारत के अलावा फिरोजपुर दिल्ली वंदे भारत, लखनऊ सहारनपुर वंदे भारत और एर्नाकुलर बेंगलुरु वंदे भारत इसको भी हरी झंडी दिखाई गई है. इन 4 नई ट्रेनों के साथ ही अब देश में 160 से ज्यादा नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन होने लगा है.

नई हाईटेक ट्रेनें भारतीय रेल की अगली पीढ़ी की नई नींव तैयार कर रहीं: पीएम मोदी ने कहा, मैं काशी वासियों को सभी देशवासियों को इन ट्रेनों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं. आज वंदे भारत नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेल की अगली पीढ़ी की नई नींव तैयार कर रही है. यह भारतीय रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने का एक अभियान है. वंदे भारत भारतीयों के लिए भारतीयों द्वारा बनाई हुई ट्रेन है, जिस पर हर भारतीयों को गर्व है.

तीर्थ यात्राएं देश की चेतना का माध्यम: अब तो विदेशी यात्री भी वंदे भारत को देखकर अचंभित होते हैं. आज जिस तरह से भारत ने विकसित भारत के लिए अपने साधनों को श्रेष्ठ बनाने का अभियान शुरू किया है, आगामी दिनों में यह मील का पत्थर बनने जा रहा है. हमारे भारत में सदियों से तीर्थ यात्राओं को देश की चेतना का माध्यम कहा गया है. यह यात्राएं केवल देव दर्शन का मार्ग नहीं हैं बल्कि, भारत की आत्मा को जोड़ने वाली पवित्र परंपरा है. प्रयागराज अयोध्या हरिद्वार चित्रकूट कुरुक्षेत्र हमारे आध्यात्मिक धारा के तीर्थ क्षेत्र हैं.

आज जब यह पावन धाम वंदे भारत के नेटवर्क से जुड़ रहे हैं तो भारत की संस्कृति आस्था और विकास की यात्रा को जोड़ने का काम कर रहे हैं. यह भारत की विरासत के शहरों को देश का प्रतीक बनाने की तरफ एक अहम कदम है. इन यात्राओं का एक आर्थिक पहलू भी होता है, जिसकी उतनी चर्चा नहीं होती.

यूपी में तीर्थाटन एक नए स्तर पर पहुंचा: पीएम मोदी ने कहा, बीते 11 वर्षों में यूपी में हुए विकास कार्यों ने तीर्थाटन को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है. पिछले साल बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 11 करोड़ श्रद्धालु काशी आए थे. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद 6 करोड़ से ज्यादा लोग दर्शन कर चुके हैं.

तीर्थ यात्रियों ने यूपी की अर्थव्यवस्था को हजारों करोड़ का लाभ पहुंचाया: यूपी की अर्थव्यवस्था को इन श्रद्धालुओं ने हजारों करोड़ों रुपए का लाभ पहुंचाया है. उन्होंने यूपी के होटल में व्यापारियों कंपनियां स्थानीय कलाकारों नाम चलाने वालों को निरंतर कमाई का अवसर दिया है, जिसके कारण आप बनारस के सैकड़ों नौजवान ट्रांसपोर्ट से लेकर बनारस की हर एक चीज में नए-नए प्रयोग कर रहे हैं. इन सब की वजह से यूपी में समृद्धि का द्वार खुल रहा है.

बनारस बना बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का हब: पहले BHU में हॉब्स इलाज होता था, मरीजों को पूरी-पूरी रात खड़ा रहने के बाद भी इलाज नहीं हो पा रहा था. कैंसर जैसी गंभीर बीमारी होने पर इलाज के लिए लोग खेत बेचकर मुंबई जाते थे. आज काशी के लोगों की इन सारी चिंताओं को हमारी सरकार ने कम करने का काम किया है.

कैंसर मरीज के परिवार वाले अब खेत नहीं बेचते: कैंसर के लिए महामना कैंसर अस्पताल, आंख के इलाज के लिए शंकर नेत्रालय, बीएचयू में बना अत्यधिक ट्रॉमा सेंटर और शताब्दी चिकित्सालय पांडेपुर में बना मंडलीय अस्पताल, यह सारे आज पूर्वांचल समेत आसपास के राज्यों के लिए भी वरदान बने हुए हैं. इन अस्पतालों में आयुष्मान भारत और जन औषधि केंद्र की वजह से गरीबों की लाखों लोगों के करोड़ों रुपए की बचत हो पा रही है.

काशी अब हेल्थ कैपिटल बन गई: एक तरफ इससे लोगों की चिंता खत्म हुई है तो दूसरी तरफ काशी इस पूरे क्षेत्र के हेल्थ कैपिटल के रूप में जाने जाने लगी है. साथियों हमें काशी के विकास की गति ऊर्जा को बनाए रखना है, ताकि भाव काशी तेजी से समृद्ध काशी भी हो और पूरी दुनिया से जो भी काशी है. बाबा विश्वनाथ की काशी नगरी में सभी को एक अलग ऊर्जा, एक अलग उत्साह, एक अलग आनंद मिल सके.

पीएम मोदी ने बच्चों से सुनीं कविताएं: पीएम मोदी ने कहा, अभी मैं वंदे भारत ट्रेन के अंदर कुछ विद्यार्थियों से बात कर रहा था. मैं अश्वनी जी को वबधाई देता हूं कि उन्होंने एक अच्छी परंपरा शुरू की. जहां वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ का होता है, उस स्थान पर बच्चों के बीच में अलग-अलग विषयों पर कंपटीशन होते हैं. इस दौरान उन्होंने विकसित काशी, विकसित भारत के जो चित्र बनाए थे जो कविताएं मुझे सुनने को मिलीं, 12-14 साल के बच्चे बच्चियां बढ़िया कविताएं सुना रहे हैं.

काशी के बच्चे काफी होनहार: काशी के सांसद होने के नाते मुझे इतना गर्व हुआ कि मेरी काशी में इतने होनहार बच्चे हैं. मैं यहां कुछ बच्चों को मिला उनके हाथ में कुछ तकलीफ है लेकिन, उन्होंने जो चित्र बनाया वह मेरे लिए बहुत गर्व की बात है. यानी मैं यहां के स्कूलों के टीचरों को हृदय से बधाई देता हूं कि उन्होंने बच्चों को प्रेरणा दी, उनका मार्गदर्शन किया.

पीएम मोदी बोले, बच्चों का कराएंगे कवि सम्मेलन: मैं बालकों के माता-पिता को भी बधाई देता हूं. जरूर उन्होंने भी कोई न कोई योगदान दिया होगा, तभी इतना सुंदर कार्यक्रम हुआ. मेरे मन में यह विचार आया कि एक बार यहां बच्चों का कवि सम्मेलन करें और उनमें जो 8-10 अच्छे बच्चे हों उनको पूरे देश में ले जाएं और उनकी कविताएं उनसे करवाएं. मेरे मन में काशी के सांसद होने के नाते एक बहुत सुखद अनुभव हुआ. मैं बच्चों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, बधाई देता हूं.

Read more

Local News