Thursday, March 26, 2026

PM नरेंद्र मोदी और भूटान नरेश ने संयुक्त रूप से विकसित 1020 पुनात्सांगछी-2 जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया.

Share

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान के दो दिवसीय दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने इस यात्रा से दोनों देशों के बीच संबंधों को प्रगाढ़ होने और समृद्धि की दिशा में साझा प्रगति करने का विश्वास जताया. प्रधानमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

प्रधानमंत्री ने अपनी इस यात्रा के दौरान भूटान नरेश जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ ऊर्जा, रक्षा और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों पर व्यापक चर्चा की. प्रधानमंत्री मोदी ने इस बैठक की सराहना की और कहा कि इसमें दोनों देशों के बीच संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा, ‘भूटान के राजा महामहिम जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ बहुत अच्छी बैठक हुई.’

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, ‘हमने भारत-भूटान संबंधों के संपूर्ण आयाम पर चर्चा की. हमने ऊर्जा, क्षमता निर्माण, संपर्क, प्रौद्योगिकी, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की. भारत को भूटान की विकास यात्रा में एक प्रमुख भागीदार होने पर गर्व है.’

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया कि भूटान में भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को जिस श्रद्धा के साथ स्वीकार किया गया उससे वे कितने अभिभूत हैं. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह दोनों देशों के बीच आध्यात्मिक बंधन को दर्शाता है.

भारत से लाए गए भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को भूटान में जिस श्रद्धा के साथ स्वीकार किया गया है, उससे मैं अत्यंत अभिभूत हूँ. यह हमारे लोगों के बीच अटूट आध्यात्मिक बंधन को दर्शाता है. ये भगवान बुद्ध के शांति और सद्भाव के संदेश पर आधारित है.’

राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया था और इसे नई दिल्ली और थिम्पू के बीच मित्रता का स्थायी प्रतीक बताया था. उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘विकास को बढ़ावा, मित्रता को गहरा करना और स्थिरता को बढ़ावा देना! ऊर्जा सहयोग भारत-भूटान साझेदारी का एक प्रमुख स्तंभ बना हुआ है. आज हमने पुनात्सांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया. यह हमारे देशों के बीच मित्रता का एक स्थायी प्रतीक है.’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर राजधानी थिम्पू पहुंचे और हवाई अड्डे पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया.

Read more

Local News