Thursday, July 2, 2026

PATNA समेत बिहार के 30 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

Share

 पटना। राजधानी सहित प्रदेश के 30 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ तेज हवा चलने को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार रविवार को पांच जिलों के किशनगंज, पूर्णिया, सुपौल, अररिया एवं कटिहार जिले के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

पांच दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट के आसार है। शनिवार को पटना सहित आसपास इलाकों में बादलों की आवाजाही एवं तीखी धूप के कारण उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान करते रही।

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पश्चिम बिहार से सटे झारखंड के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से प्रदेश के मौसम का अलग-अलग रंग देखने को मिलेगा। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अलग-अलग भागों में वर्षा दर्ज की गई।

पश्चिम चंपारण के सिकटा में 66.8 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस एवं 35.5 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर के पूसा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों में वर्षा की स्थिति

अररिया के रानीगंज में 57.2 मिमी, दरभंगा के जाले में 36.4 मिमी, पूर्वी चंपारण के आदापुर में 33.2 मिमी, किशनगंज के ठाकुरगंज में 27.8 मिमी, गयाजी के इमामगंज में 25.6 मिमी, रोहतास के दिनारा में 21.6 मिमी, किशनगंज के तैबपुर में 21.2 मिमी, बक्सर में 13.0 मिमी, अररिया में 12 मिमी, सुपौल के बीरपुर में 12 मिमी, अरवल के कलेर में 10.4 मिमी, किशनगंज के बहादुरगंज में 10.2 मिमी एवं मोतिहारी में 10 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान(डिग्री सेल्सियस में)

शहरअधिकतम तापमान (°C)न्यूनतम तापमान (°C)
पटना35.328.2
गयाजी34.025.6
भागलपुर34.427.5
मुजफ्फरपुर31.826.6

Read more

Local News