पटना के अथमलगोला थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर बने अवैध मकानों को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर तोड़ा। इस कार्रवाई में कई पक्के मकानों के हिस्से भी ढहाए गए। अतिक्रमणकारियों ने शुरू में विरोध किया लेकिन पुलिस की भारी तैनाती देखकर चुप्पी साध ली। वहीं कुछ मकान मालिकों ने मकान तोड़ने के लिए 8 दिन का और समय मांगा।क्यों चलाया गया बुलडोजर
प्रशासन ने चिह्नित किए मकान मालिकों को पूर्व में ही मकान तोड़ने की सूचना नोटिस के माध्यम से तीन बार दिया था, लेकिन वे लोग अनसुनी कर रहे थे। इसके बाद प्रशासन ने यह कदम उठाया। कुछ लोगों ने सरकारी जमीन पर मकान बनाए जाने की सूचना अंचल प्रशासन को करीब तीन वर्ष पूर्व दी थी।कारवाई नहीं होने पर इस मामले को अनुमंडल लोक शिकायत में दिया गया। वहां से भी कार्रवाई नहीं होने पर जिला लोक शिकायत में मामला दर्ज कराया गया। इस बीच कई अंचलाधिकारी फ़ाइल दबा कर बैठे रहे और कार्रवाई नहीं की गई।


