Monday, March 23, 2026

Oppo Find X9 Ultra पहली बार चीन के बाहर अप्रैल में ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होगा जिसमें हासेलब्लाड को-डेवलप्ड कैमरा होगा.

Share

Oppo ने अपने फ्लैगशिप फोन सीरीज के एक नए फोन के ग्लोबल लॉन्च का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम Oppo Find X9 Ultra है. यह फोन अप्रैल में पहली बार चीन के बार कुछ चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च होगा. यहां पर गौर करने वाली बात है कि चीन की स्मार्टफोन कंपनी ओप्पो पहली बार अपने किसी अल्ट्रा मॉडल स्मार्टफोन को अपने घरेलू मार्केट से बाहर लॉन्च कर रही है.

कंपनी का कहना है कि यह कदम ग्लोबल मार्केट में लंबे समय तक मजबूत मौजूदगी बनाने की उनके कमिंटमेंट को दिखाता हैं. इससे पहले ओप्पो ने सिर्फ चीन में ही अल्ट्रा मॉडल्स लॉन्च किए थे, लेकिन अब दुनिया के बाकी यूज़र्स को भी ओप्पो के इस हाई-लेवल फ्लैगशिप फोन्स को इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा.

ओप्पो के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर और वनप्लस के फाउंडर पीट लाउ ने फोन का एक फोटो भी शेयर किया है, जिसमें फ्लैट मेटल फ्रेम और बैक पैनल दिख रहा है. दाईं ओर एक ऑरेंज बटन है, जो iPhone 16 Series के कैमरा कंट्रोल बटन जैसा लग रहा है. यह बटन फोटोग्राफी को और आसान बनाने के लिए हो सकता है. फोन में hasselblad के साथ को-डेवलप किया गया है जिससे कैमरा सेटअप काफी खास होने वाला है. कंपनी ने कहा है कि आने वाले हफ्तों में लॉन्च डेट और बाकी डिटेल्स सामने आएंगी.

200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस

इसके अलावा ओप्पो फाइंड सीरीज के प्रोडक्ट मैनेजर झूओ शिजिए ने वीबो पर बताया कि चीन में अप्रैल के आखिर में ओप्पो फाइंड X9 अल्ट्रा के साथ ही Oppo Find X9s को भी लॉन्च करने वाला है. Find X9s के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीकर्स जैसे स्मार्ट पिकाचू का दावा है कि इसमें Mediatek Dimensity 9500 चिपसेट का इस्तेमाल होगा, जो 3nm प्रोसेस पर बना है. इस फोन में 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी मिल सकती है.

Oppo Find X9 Ultra की बैटरी भी 7000mAh से ज्यादा की होगी. इसमें हासेलब्लाड ट्यून्ड कैमरा सेटअप होगा. लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन में कंपनी 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दे सकती है, जिसका सेंसर साइज 1/1.28 इंच का है. अगर ऐसा होता है कि फोन के कैमरा से आने वाली पिक्चर क्वालिटी काफी कमाल की हो सकती है. इसके अलावा फोन में 50MP का एक दूसरा टेलीफोटो लेंस भी हो सकता है, जो 10x ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट दे सकता है. यह फोन कैमरा लवर्स के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है.

Oppo के इस अपकमिंग कैमरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन की टक्कर Vivo X Series के अल्ट्रा मॉडल्स या Samsung Galaxy S Series के अल्ट्रा मॉडल्स से हो सकती है. इन दोनों कंपनियों के लेटेस्ट अल्ट्रा मॉडल्स Vivo X200 Ultra और Samsung Galaxy S26 Ultra हैं.

Read more

Local News