OpenAI ने GPT-5.6 मॉडल और ChatGPT Work लॉन्च किया, जो कोडिंग, रिसर्च और प्रेजेंटेशन जैसे काम एक ही जगह से पूरे करता है.
OpenAI ने 9 जुलाई 2026 को अपनी नई फ्लैगशिप एआई मॉडल फैमिली GPT-5.6 को आम लोगों के लिए लॉन्च कर दिया, इसके साथ कंपनी ने एक नया एजेंटिक वर्कस्पेस भी शुरू किया, जिसका नाम ChatGPT Work है.
यह लॉन्च कंपनी की उस बड़ी कोशिश का हिस्सा है, जिसमें ChatGPT को सिर्फ एक चैटबॉट से आगे बढ़ाकर एक पूरी प्रोडक्टिविटी प्लेटफॉर्म बनाया जा रहा है. GPT-5.6 को तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है – Sol, Terra और Luna. हरेक वेरिएंट की परफॉर्मेंस, स्पीड और कीमत अलग-अलग है. आइए हम आपको इनके बारे में बताते हैं.
GPT-5.6 की खास बातें
Sam Altman की कंपनी का दावा है कि नए मॉडल्स रीजनिंग, कोडिंग, साइंटिफिक प्रॉब्लम-सॉल्विंग और एजेंटिक कैपेबिलिटीज में बड़ा सुधार लाते हैं. Sol को सबसे एडवांस्ड टास्क्स के लिए फ्लैगशिप मॉडल बताया जा रहा है, जबकि Terra की परफॉर्मेंस GPT-5.5 जैसी है लेकिन कम कीमत में. वहीं, Luna सबसे तेज और सबसे सस्ता ऑप्शन है.
कंपनी का कहना है कि अब GPT-5.6, Microsoft 365 Copilot को पावर देने वाला प्रिफर्ड मॉडल बन गया है. यूज़र्स के पास अब यह चुनने का ऑप्शन भी है कि किसी टास्क पर एआई कितना कंप्यूटेशनल मेहनत करें, जैसे – तेज जवाब से लेकर गहरी रीजनिंग तक, जिसमें एक ‘ultra’ मोड भी शामिल है जो शुरुआत में सिर्फ ChatGPT के Pro और Enterprise यूजर्स के लिए उपलब्ध है.
ओपनएआई ने एक नया एजेंटिक वर्कस्पेस भी लॉन्च किया है, जिसका नाम चैटजीपीटी वर्क है. यह असल में ChatGPT को OpenAI के कोडिंग सिस्टम Codex के साथ एक ही एप्लिकेशन में मिला देता है, जो डेस्कटॉप, वेब और मोबाइल तीनों पर उपलब्ध होगा.
कंपनी का कहना है कि यूज़र्स अब रिपोर्ट बनाना, डेटा एनालिसिस, सॉफ्टवेयर लिखना, वेबसाइट बनाना, वर्कफ्लो ऑटोमेट करना और प्रेजेंटेशन तैयार करना जैसे कई कामों को सिर्फ एक ही जगह पर कर पाएंगे. इसके लिए उन्हें अलग-अलग ऐप्स में स्विच करने की जरूरत नहीं होगी.
ChatGPT Work यूज़र्स की सुविधा के लिए Slack, Gmail, Google Drive, Microsoft Teams, SharePoint और CRM टूल्स के साथ भी इंटीग्रेट होता है, जिससे चैटजीपीटी कंपनियों के मौजूदा वर्कफ्लो में सीधे फाइलें एक्सेस कर सके.
यह लॉन्च ऐसे वक्त में हुआ है जब OpenAI को Anthropic जैसे प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर मिल रही है, जिसका Claude Cowork एजेंट भी एंटरप्राइज प्रोडक्टिविटी को टारगेट करता है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, GPT-5.6 को अमेरिकी सरकार के एक रिव्यू प्रोसेस से गुजरना पड़ा है, जिसके बाद इसे ओपनएआई ने पब्लिकी रोलआउट करना शुरू किया है. इसका रिव्यू करने के लिए शुरुआत में सिर्फ करीब 20 चुनिंदा भरोसेमंद संगठनों को ही सीमित प्रीव्यू एक्सेस दिया गया था.
उपलब्धता और प्राइस
अब यह मॉडल ChatGPT, Codex और OpenAI API तीनों प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध हो चुका है, ChatGPT में Plus, Pro, Business और Enterprise सब्सक्राइबर्स को GPT-5.6 Sol मिलेगा, जबकि Pro और Enterprise यूजर्स को ज्यादा कठिन टास्क्स के लिए Sol Pro का एक्सेस भी दिया गया है. वहीं ChatGPT Work और Codex में फ्री और Go यूजर्स को Terra मिलेगा, जबकि पेड सब्सक्राइबर्स Sol, Terra और Luna में से चुन सकते हैं.
टोकन प्राइसिंग की बात करें तो GPT-5.6 प्रति मिलियन टोकन के हिसाब से चार्ज करता है. Luna के लिए $1, Terra के लिए $2.50 और Sol के लिए $5 इनपुट टोकन की शुरुआती कीमत है,. इसके अलावा आउटपुट टोकन की कीमत इससे ज्यादा है. डेवलपर्स को API के जरिए मल्टी-एजेंट सपोर्ट और बेहतर टूल कॉलिंग जैसे नए फीचर्स भी मिलेंगे.


