Thursday, March 26, 2026

OnePlus 15 का इंतजार अब खत्म होने वाला है, क्योंकि कंपनी 13 नवंबर इसे भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी.

Share

OnePlus 15 को कल यानी 13 नवंबर को भारत और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा. इस फोन को कंपनी Qualcomm के लेटेस्ट फ्लैगशिप प्रोसेसर यानी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च करने वाली है. भारत में इस लेटेस्ट और दुनिया के सबसे तेज चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला फोन OnePlus 15 ही होगा. इस फोन के लॉन्च से ठीक पहले इसकी कीमत के बारे में कुछ जानकारियां लीक हुई हैं.आइए हम आपको उनके बारे में बताते हैं और साथ ही इस फोन के कंफर्म हो चुके और संभावित स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताएंगे.

OnePlus 15 की कीमत लीक

Beebom ने इस फोन के लॉन्च होने से पहले ही एक ई-कॉमर्स वेबसाइट रिलायंस डिजिटल पर इसकी लिस्टिंग स्पॉट की है, जिसे पब्लिकेशन ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है. रिलायंस डिजिटल में लिस्टेड हुए OnePlus 15 का प्राइस भी दिख रहा है. इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 72,999 रुपये दिख रही है. इसके अलावा लिस्टिंग में यह फोन अल्ट्रा वायलेट कलर ऑप्शन में दिखाई दे रहा है.

हमने जब रिलायंस डिजिटल पर जाकर OnePlus 15 की लिस्टिंग चेक की तो हमें वहां कुछ भी दिखाई नहीं दिया. इसका मतलब है कि रिलायंस डिजिटल ने तब तक प्लेटफॉर्म ने OnePlus 15 की लिस्टिंग को हटा दिया था. हालांकि, ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आने वाले इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन की कई लिस्टिंग अभी भी गूगल पर दिखाई दे रही हैं.

इसके मुताबिक, इस फोन के 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट की कीमत 79,999 रुपये हो सकती है, जिसे इनफाइनाइट ब्लैक कलर के ऑप्शन में स्पॉट किया गया है. अगर ये कीमत सही होती है तो OnePlus 15 कंपनी का अभी तक का सबसे महंगा नॉन-फोल्डेबल स्मार्टफोन बन जाएगा.

आपको बता दें कि इससे पहले कंपनी ने OnePlus 13 को भारत में लॉन्च किया था, जिसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट कीमत 69,999 रुपये और 16GB + 512GB वाले वेरिएंट की कीमत 76,999 रुपये थी. इस फोन को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे लॉन्च किया जाएगा. आप इस फोन की लाइव लॉन्च स्ट्रीमिंग को वनप्लस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जाकर देख सकते हैं.

Read more

Local News