मुजफ्फरपुर में नए वाहनों के लिए अब डीलर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (HSRP) के लिए कोई शुल्क नहीं लेंगे। परिवहन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। इसके साथ ही वाहन एजेंसी को बिना HSRP के गाड़ी नहीं बेचने की हिदायत दी गई है। विभाग ने लोगों को जागरूक करने का भी आदेश दिया है। विभाग ने इससे संबंधित पत्र जारी किया है



