Thursday, March 19, 2026

Nissan India ने अपनी किफायती सब-कॉम्पैक्ट MPV Nissan Gravite को भारतीय बाजार में उतार दिया है.

Share

 कार निर्माता कंपनी Nissan India ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद अपनी किफायती सब-कॉम्पैक्ट MPV Nissan Gravite को भारतीय बाजार में उतार दिया है. Nissan-Renault के CMF-A प्लेटफॉर्म पर बनी नई Gravite, Renault Triber जैसी ही है.

खास बात यह है कि इस सब-कॉम्पैक्ट MPV के साथ Nissan ने पीपल मूवर सेगमेंट में एंट्री की है. कीमत की बात करें तो नई Nissan Gravite को कंपनी ने 5.65 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर उतारा है. इस कीमत के साथ Nissan Gravite अभी Renault Tirber से 11,000 रुपये सस्ती है.

Nissan Gravite

Nissan Gravite का एक्सटीरियर
नई Gravite के डिजाइन की बात करें तो इसे सीधा और बॉक्सी लुक दिया गया है. कार में आगे की तरफ, टेक्सचर्ड पैटर्न वाली चौड़ी ब्लैक ग्रिल है, जिसके दोनों ओर स्वेप्ट-बैक हेडलैंप और पतले LED आइब्रो-स्टाइल एलिमेंट दिए गए हैं. फ्रंट बंपर में C-शेप के इंसर्ट देखने को मिलते हैं, जिनके दोनों तरफ कंट्रास्टिंग ऑरेंज एक्सेंट दिए गए हैं, साथ ही एक सेंट्रल एयर इनटेक भी है.

साइड प्रोफाइल की बात करें तो यहां पर शानदार व्हील आर्च, रूफ रेल, बॉडी क्लैडिंग और डुअल-टोन एलॉय व्हील दिए गए हैं. कार के दरवाज़ों पर हल्के ग्राफिक एलिमेंट लगाए गए हैं, जो इसे देखने में अच्छा बनाते हैं. वहीं रियर प्रोफाइल में, MPV में रैपअराउंड टेललैंप हैं, जो एक ब्लैक ट्रिम स्ट्रिप से जुड़े हैं, और मैचिंग एक्सेंट डिटेलिंग के साथ एक बदला हुआ बंपर है.

Nissan Gravite

Nissan Gravite का इंटीरियर
नई Gravite के इंटीरियर में डुअल-टोन ब्लैक और बेज कलर स्कीम मिलती है, जिसमें लेयर्ड डैशबोर्ड लेआउट दिया गया है. कार में पतले एयर वेंट्स के नीचे 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है, जिसके नीचे तीन रोटरी क्लाइमेट कंट्रोल नॉब्स मिलते हैं. फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील पर माउंटेड कंट्रोल्स लगाए गए हैं, जबकि पीछे 7-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले है.

नई Gravite, अपने Renault मॉडल की तरह ही, 5+2 सीटिंग कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है, जिसमें सीटों की तीन लाइनें हैं. इसके खास फ़ीचर में वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, एक वायरलेस चार्जिंग पैड, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, रेन-सेंसिंग वाइपर, वॉकअवे और अप्रोच लॉक/अनलॉक शामिल हैं.

सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में छह एयरबैग, पार्किंग सेंसर, एक रिवर्स कैमरा और एक टायर-प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम के साथ अन्य फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा, कंपनी ने एक लिमिटेड-रन लॉन्च एडिशन भी पेश किया है, जिसकी लिमिट 1,001 यूनिट्स तक ही है, और इसमें JBL साउंड सिस्टम, एम्बिएंट लाइटिंग, और कई अन्य फीचर्स मिलेंगे.

Nissan Gravite का पावरट्रेन
नई Gravite के इंजन की बात करें तो इसमें Renault Triber जैसा ही 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क प्रदान करता है. इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है.

Nissan Gravite

इंजन को लेकर कंपनी का दावा है कि नई Gravite के पेट्रोल-MT वर्जन का माइलेज 19.3 kmpl है, जबकि AMT वर्जन में यह कॉम्पैक्ट MPV 19.6 kmpl का माइलेज देती है. कार बनाने वाली कंपनी इस इंजन के लिए डीलर-फिटेड डुअल-सिलेंडर CNG किट भी देगी, जो सिर्फ़ MT वेरिएंट में मिलेगी.

Nissan Gravite की कीमत

Nissan Gravite के वेरिएंट्सएक्स-शोरूम कीमत
Visia मैनुअल5.65 लाख रुपये
Acenta मैनुअल6.59 लाख रुपये
N-Connecta मैनुअल7.20 लाख रुपये
N-Connecta ऑटोमेटिक7.80 लाख रुपये
Tekna मैनुअल7.91 लाख रुपये
Tekna ऑटोमेटिक8.49 लाख रुपये
लमिटेड लॉन्च एडिशन मैनुअल8.35 लाख रुपये
लमिटेड लॉन्च एडिशन ऑटोमेटिक8.93 लाख रुपये
Nissan Gravite

Nissan Gravite पर वारंटी
नई Gravite पर कंपनी तीन साल या 1 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है, जिसे 10 साल या 2 लाख किलोमीटर तक बढ़ाया जा सकता है. इसके अलावा, पहले 5,000 कस्टमर्स को पहले पांच सालों तक ज़ीरो सर्विस कॉस्ट का फायदा भी दिया जाएगा.

Read more

Local News