Friday, March 27, 2026

Netflix ने Warner Bros के फिल्म और स्ट्रीमिंग कारोबार की खरीद की घोषणा की, हफ्तों चली बोली प्रतिस्पर्धा के बाद यह सौदा तय हुआ.

Share

 OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने 72 बिलियन डॉलर (6.47 लाख करोड़ रुपए) में वॉर्नर ब्रदर्स स्टूडियो को खरीदने का ऐलान कर दिया है. यह सौदा एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अब तक की सबसे बड़ी डील मानी जा रही है, जो स्ट्रीमिंग और ट्रेडिशनल मीडिया को एक साथ जोड़ते हुए सेक्टर में बड़ा बदलाव लाएगी.

गुरुवार को हुई बोर्ड मीटिंग के बाद नेटफ्लिक्स ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी के फिल्म और टीवी स्टूडियोज, साथ ही HBO Max और HBO जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म अब नेटफ्लिक्स का हिस्सा होंगे. कंपनी ने कहा कि इस अधिग्रहण से उसका कंटेंट और मजबूत होगा और यूजर्स को ज्यादा विकल्प मिलेंगे.

नेटफ्लिक्स के CEO टेड सारंडोस ने कहा, “यह डील हमारी ग्रोथ को नई ऊंचाई देगी. वॉर्नर ब्रदर्स की बड़ी फिल्में और शो हमारी लाइब्रेरी को और शक्तिशाली बनाएंगे.”

  • कैश और स्टॉक से होगी भुगतान
  • 72 बिलियन डॉलर की इस मेगा डील में नेटफ्लिक्स ज्यादातर भुगतान कैश में करेगी, जबकि कुछ हिस्से का भुगतान अपने शेयर के रूप में करेगी. वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी पहले से ही कई बिडर्स के बीच फंसा हुआ था. रिपोर्ट्स के मुताबिक डिज्नी और अमेजन ने भी इस खरीद के लिए बोली लगाई थी, लेकिन नेटफ्लिक्स की सबसे ऊंची ऑफर ने उसे यह सौदा दिला दिया.
  • डील के अगले साल की पहली तिमाही तक पूरी होने की उम्मीद है, बशर्ते नियामक संस्थाओं से मंजूरी मिल जाए. नेटफ्लिक्स के पास वर्तमान में 30 करोड़ सब्सक्राइबर्स हैं, जबकि वॉर्नर ब्रदर्स के नेटवर्क पर 13 करोड़ से ज्यादा यूजर्स सक्रिय हैं. मर्जर के बाद दोनों की ऑडियंस एक प्लेटफॉर्म पर आ सकेगी.
  • दिग्गज इतिहास वाली दोनों कंपनियां
  • नेटफ्लिक्स की शुरुआत 1997 में DVD रेंटल सर्विस से हुई थी और आज यह दुनिया का सबसे बड़ा स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका रेवेन्यू 2024 में 35 बिलियन डॉलर था. वहीं वॉर्नर ब्रदर्स 1923 में स्थापित हुआ और हॉलीवुड की सबसे पुरानी स्टूडियो कंपनियों में से एक है, जिसके पास बैटमैन, हैरी पॉटर जैसी दिग्गज फ्रेंचाइजियां हैं.
  • स्ट्रीमिंग वॉर में बढ़ेगा नेटफ्लिक्स का दबदबा
  • एक्सपर्ट्स का कहना है कि वॉर्नर ब्रदर्स की 10,000+ फिल्में और शोज नेटफ्लिक्स की लाइब्रेरी में जुड़ जाएंगे, जिससे मार्केट में उसका दबदबा बढ़ेगा. हालांकि इसके साथ ही एंटी-ट्रस्ट जांच की चिंताएं भी सामने आई हैं, क्योंकि नेटफ्लिक्स का मार्केट शेयर 40% से ऊपर जा सकता है.

वॉर्नर ब्रदर्स के चेयरमैन डेविड जसलेव ने कहा, “नेटफ्लिक्स के साथ पार्टनरशिप से हमारी क्रिएटिविटी को नया प्लेटफॉर्म मिलेगा.”

ओरिजिनल कंटेंट और एशिया में विस्तार की तैयारी
नेटफ्लिक्स 2026 तक 50 नए ओरिजिनल शो लॉन्च करने की योजना बना रहा है, जिनमें वॉर्नर की लोकप्रिय IP का उपयोग किया जाएगा. कंपनी भारत और एशिया में भी तेजी से विस्तार करेगी, जहां उसके पास पहले से 5 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं.

Read more

Local News