मुजफ्फरपुर में।निवेश करवाने के नाम शिक्षक हुए साइबर फ्रॉड के शिकार,गंवा डाले ₹7.6 लाख की ठगी,अब हुई एफआईआर दर्ज।
बिहार के लखीसराय जिले के एक शिक्षक निवेश करवाने के नाम पर साइबर फ्रॉड के निशाने पर आ गए।और इस दौरान में शिक्षक ने अपने खाते के करीब ₹7.5 लाख रुपए गंवा दिए हैं।यही नहीं दो माह से मामले में शिकायत दर्ज करवाने की लगा रहे पीड़ित शिक्षक के इस पीड़ा को अब आखिरकार ढाई माह बाद दर्ज कर लिया गया है।दअरसल लखीसराय जिले के रहने वाले एक शिक्षक निशांत कुमार जिला के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मठिया मोरसंडी उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बतौर शिक्षक है।और साइबर फ्रॉड ने उनकी मोटी कमाई का लालच देकर के उनसे अब तक 7.6 लाख रुपये की ठगी का ली गई।यही नहीं बल्कि इस मामले की शिकायत को लेकर संबंधित थाने में वह ढाई माह से चक्कर काट रहे थे जिसके बाद आखिरकार साइबर थाने में उनकी FIR को दर्ज कर लिया गया है और इस मामले में छानबीन शुरू की गई है।
मामले में पीड़ित शिक्षक निशांत ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में किराए के मकान में रहते हैं।और आठ अक्टूबर को उनके मोबाइल फोन के ही व्हाट्सएप पर एक पार्ट टाइम जॉब का मैसेज आया।और इसमें कुछ कंपनियों को फाइव स्टार रेटिंग देने के लिए बोला गया था।यही नहीं बल्कि इसके लिए कंपनियों के लिंक भेजे गए थे।इस दौरान में पहले शुरुआत में इसके लिए उन्हें कुछ रुपए भी दिए गए। ताकी झांसे में फंसाया जा सके इसके लिए शातिरों ने करीब 19 हजार रुपये भेजकर भरोसा जमाया।और फिर बाद में एक दशवे टास्क के नाम पर ही एक निवेश करने को कहा गया।जिसमे की निवेश करने में कुछ त्रुटि बताकर रुपये मांगे जाते रहे। इस तरह साइबर शातिरों ने 7.6 लाख रुपये ठग लिए।लेकिन जब और डिमांड बढ़ने लगे तो ठगी का अहसास हुआ जिसके बाद इस मामले को लेकर शिकायत को दर्ज कराया है अब जाकर के प्राथमिकी दर्ज हुई है।



