मुजफ्फरपुर में दहेज में नहीं मिली अपाचे बाइक तो महिला की हत्या,शव को कर रहे थे जलाने का प्रयास मौके पर पहुंची पुलिस।
मुजफ्फरपुर जिले में दहेज के मामले में एक और महिला दहेज लोभियों की भेंट चढ़ गई है और जब ससुराल पक्ष के लोगों को इस बात की भनक लगी तो सभी मिलकर आनन फानन में मृतका के शव को कर रहे थे जलाने का प्रयास।मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और मायका वाले के जानकारी के बाद मौके।पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाने के लिए मेडिकल कॉलेज में भेजा गया है।मामला जिले के गरहा थाना क्षेत्र की बताई गई है।घटना को लेकर बताया गया है की मृत्यु का पिंकी कुमारी 26 वर्ष की शादी वर्ष 2018 में गरहा थाना क्षेत्र निवासी राजेश महतो से हुई थी।और इस दौरान मायके वालों ने दहेज की जो भी मांग की गई थी उसको पूरा किया गया हुआ था। लेकिन इसी बीच ससुराल पक्ष के लोगों के द्वारा अपाचे बाइक की लगातार मांग की जा रही थी।और परिवार के आर्थिक स्थिति को देखते हुए परिवार ने जब बाइक को देने से इनकार कर दिया तो उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित करना और मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी दौरान में यह जानकारी मिली की बेटी की हत्या कर दी गई और उसकी मौत हो गई।यही नहीं इस बात को चोरी छुपे सब लाश को जलाने का प्रयास कर रहे थे जिस बात की जानकारी परिजनों को मिली।और मौके पर पहुंचे परिजनों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए एसकेएमसीएस मेडिकल कॉलेज में भेज दिया।और परिजनों ने इस मामले को लेकर हत्या का आरोप लगाया है।
पूरे मामले में गरहा थाना क्षेत्र के प्रभारी ने बताया कि औराई थाना क्षेत्र इलाके के शाही मीनापुर गांव के निवासी पिंकी कुमारी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हुई है। और ससुराल पक्ष के लोग उसके लाश को जलाने का प्रयास कर रहे थे।पूरे मामले की जांच की जा रही है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।





