Friday, March 27, 2026

Munger युवक ने पत्नी, भाभी सहित 4 को मारा चाकू

Share

मुंगेर के हलिमपुर गांव में एक नशे में धुत युवक ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी और भाभी पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। बीच-बचाव करने आए दो पड़ोसी भी घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

मुंगेर ; सफियासराय थाना क्षेत्र के हलिमपुर गांव में घरेलू विवाद में एक सनकी युवक ने नशे की हालत में पत्नी व भाभी को चाकू से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विवाद देख बीच-बचाव करने गए पड़ोस के दो भाइयों पर भी हमला कर दिया।

सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। परिवार वालों ने बताया कि रूपेश कुमार गांव में कहीं से शराब पीकर घर पहुंचा और अपने भाई आईटीबीपी के जवान अशोक कुमार से उलझ गया।

  • रूपेश उसकी पत्नी किरण देवी और भाभी सोनी देवी घर पर थीं। रूपेश के पिता बटेश्वर प्रसाद भी घर पर थे। इस दौरान रूपेश ने कमरे में सोई भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। इसके बाद रूपेश ने पत्नी किरण देवी पर वार कर दिया।
  • शोर-शराबा सुनकर पड़ोस के प्रकाश मंडल और उसका भाई पहुंचा। दोनों ने चाकू छीनने की कोशिश तो चाकू दोनों को लग गया। घायल भाभी सोनी देवी ने बताया कि रूपेश और उसकी पत्नी उसके पति को फंसा कर नौकरी छुड़वाना चाहती है।
  • पिता बटेश्वर प्रसाद ने बताया कि वह और उनका बड़ा बेटा घर के पास ही नया मकान बनवा रहे थे। पुराने घर पर रूपेश उसकी पत्नी किरण देवी व बड़ी बहू सोनी देवी थी। रूपेश ने क्यों चाकू मारा इस बारे में पता नहीं है।
  • पिता बटेश्वर प्रसाद ने बताया कि वह और उनका बड़ा बेटा घर के पास ही नया मकान बनवा रहे थे। पुराने घर पर रूपेश उसकी पत्नी किरण देवी व बड़ी बहू सोनी देवी थी। रूपेश ने क्यों चाकू मारा इस बारे में पता नहीं है।

Read more

Local News